दो बड़े चुनाव विश्लेषक, किसकी बना रहे सरकार ? जानें क्यों हो गई दोनों में तकरार...

Aparajita Priyadarshini | May 25, 2024, 11:43 IST
Share
vcvdvfd
vcvdvfd

लोकसभा चुनाव के असली नतीजे 4 जून को सामने आएंगे। हालांकि असली नतीजों से पहले राजनीतिक दलों के साथ ही चुनावी रणनीतिकार और राजनीतिक विश्लेषक भी सीटों का अनुमान लगा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के 5 चरण बीत चुके हैं। अब सिर्फ दो चरणों का चुनाव बाकी हैं। लोकसभा चुनाव ( loksabha election 2024 ) के असली नतीजे 4 जून को सामने आएंगे। हालांकि असली नतीजों से पहले राजनीतिक दलों के साथ ही चुनावी रणनीतिकार और राजनीतिक विश्लेषक भी सीटों का अनुमान लगा रहे हैं। प्रशांत किशोर के मुताबिक बीजेपी की सीटें कम नहीं हो रही हैं तो योगेंद्र यादव कह रहे हैं कि ऐसा नहीं होने वाला... बीजेपी को 50 से अधिक सीटों का नुकसान होगा। उनका दावा है कि सरकार INDIA गठबंधन की बन सकती है।

इंटरव्यू के दौरान योगेंद्र यादव ने किया बड़ा दावा

योगेंद्र यादव ने कहा कि मैं अपने 35 साल के तजुर्बे से कह रहा हूं कि बीजेपी को बहुमत नहीं मिलेगा और कम से कम 50 से अधिक सीटों का नुकसान होगा। भाजपा को 272 सीटें कतई नहीं मिल रही हैं। योगेंद्र यादव ने एक अन्य चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के दावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि प्रशांत किशोर अपने राजनीतिक रुझानों को अलग रखकर मूल्यांकन करते हैं। एक तरफ वो कह रहे हैं कि मोदी जी की छवि को डेंट लगा है और दूसरी तरफ बोल रहे हैं कि 303 से सीटें बढ़ेंगी, यह बात तर्क संगत नहीं लगती।

ये भी पढ़िए...

What Is Form 17C: क्या होता है फार्म 17C, जिस पर मचा हुआ है बवाल…

बिहार, बंगाल और ओडिशा में कैसा होगा मुकाबला

योगेंद्र यादव ( yogendra yadav | poll prediction) ने बंगाल, बिहार और ओडिशा के लोकसभा चुनावों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहुत ज्यादा जगहों पर डैमेज नहीं कर पा रही है। बंगाल में सीधा मुकाबला भाजपा और टीएमसी के बीच है। यहां कांग्रेस नुकसान पहुंचाती दिख रही है। यहां मैं ड्रा मानता हूं। ओडिशा में भाजपा इंप्रूव कर रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए को कम से कम 15 सीटों पर नुकसान होता दिखा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने भी किया दावा

प्रशांत किशोर ( Prashant Kishore News )व ही शख्स हैं, जिन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। बाद में आम आदमी पार्टी और यूपी में कांग्रेस का चुनावी कैंपेन संभाला था। इन दिनों प्रशांत किशोर बिहार में जनसुराज अभियान चला रहे हैं।
प्रशांत किशोर ने मंगलवार को दो टीवी चैनल्स को इंटरव्यू दिए। दोनों जगहों पर उन्होंने दावा किया कि 2019 जैसा परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव का रहने वाला है। भाजपा के खिलाफ गुस्सा है, लेकिन नरेंद्र मोदी के सामने कोई मजबूत विकल्प नहीं है। नरेंद्र मोदी की अगुवाई में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। भाजपा 370 सीटें कतई नहीं जीतने जा रही है, लेकिन उत्तर भारत में होने वाले नुकसान को वह पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत से भरपाई कर लेगी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Loksabha Election 2024
  • Prashant Kishore News
  • लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट
  • yogendra yadav
  • poll prediction
  • चुनाव विश्लेषक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा