मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'मैं सीएम पद की रेस में नहीं'
Ravi Singh | Nov 17, 2024, 19:43 IST
Chief Minister Eknath Shinde Shiv Sena BJP
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने वोटिंग से पहले बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मैं सीएम पद की दौड़ में नहीं हूं, लेकिन सीएम महायुति से ही होगा।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह सीएम पद की रेस में नहीं हैं। सीएम शिंदे ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं, लेकिन सीएम महायुति से ही होगा।
गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद महायुति के सहयोगी दल तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। एकनाथ शिंदे करीब ढाई साल से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और उनकी सरकार में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार डिप्टी सीएम के तौर पर काम कर रहे हैं।
Chief Minister Eknath Shinde ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी बाला साहेब ठाकरे को हिंदू हृदय सम्राट कब कहेंगे? उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा कि वे अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने बीजेपी की पीठ में छुरा घोंपा है। अगर बाला साहेब आज जिंदा होते तो वे अपने बेटे उद्धव को जंगल में जाकर वन्यजीवों की तस्वीरें खींचने के लिए कहते।
महाराष्ट्र में इस बार महायुति और महा विकास अघाड़ी आमने-सामने हैं। महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं, जबकि महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना शामिल है। पिछले ढाई साल में राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
सबसे पहले साल 2022 में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से बगावत कर बीजेपी की मदद से मुख्यमंत्री बन गए। शिवसेना के ज्यादातर सांसद और विधायक भी उनके साथ चले गए। वहीं पिछले साल एनसीपी में तब फूट पड़ गई थी जब अजित पवार चाचा शरद पवार से बगावत कर महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे।
हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बयान दिया था। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी और विधानसभा चुनाव के बाद गठबंधन के साथी मुख्यमंत्री पद पर फैसला करेंगे। अमित शाह ने कहा कि अभी एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं। चुनाव के बाद गठबंधन के तीनों साथी मुख्यमंत्री पद पर फैसला करेंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद महायुति के सहयोगी दल तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। एकनाथ शिंदे करीब ढाई साल से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और उनकी सरकार में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार डिप्टी सीएम के तौर पर काम कर रहे हैं।
हिंदू हृदय सम्राट कब कहेंगे राहूल
महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना है और महाराष्ट्र के नतीजे झारखंड और अन्य उपचुनाव सीटों के साथ 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
शिवसेना के ज्यादातर सांसद और विधायक शिंदे के साथ
महाराष्ट्र के 2019 के चुनाव में बीजेपी सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बनी थी, लेकिन फिर कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी ने मिलकर सरकार बनाई, जिसमें उद्धव ठाकरे सीएम बने, लेकिन ढाई साल बाद सरकार गिर गई।
चुनाव के बाद सीएम फेस का फैसला
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पटवारी हड़ताल से मोहन सरकार की मुश्किलें बढ़ीं: 50 लाख रजिस्ट्री का लक्ष्य अटका, इंदौर-उज्जैन में 32 पटवारी पर कार्रवाई
By Arohi Raj
इंदौर हाईकोर्ट ने डीसीपी को बुलाया, जिम्मेदारों से पूछा- कैसे पंडाल बनाकर ब्लाक की गांधीनगर मेन रोड
By Sanjay Gupta
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- जजों को IPC की धारा 304 का अंतर तक नहीं पता
By Umeshwari Baghel
इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर श्यामेंद्र जायसवाल कहां हैं? संभागायुक्त ने जारी किया नोटिस
By Sanjay Gupta
जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है Squawk 7500 कोड और कैसे भेजा जाता है अलर्ट?
By Saurabh Mishra
छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर एस जयवर्धन को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव
By VINAY VERMA
स्कीम 171 के 6 हजार प्लाटधारक IDA से होंगे मुक्त, सीएम से हो गई चर्चा, आंदोलन टला
By Sanjay Gupta