/sootr/media/media_files/2024/11/23/BP4JADo5umO3ujP6lUTz.jpg)
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों से स्पष्ट हो गए है। महाराष्ट्र चुनाव नतीजों में महायुति ने एकतरफा बढ़त बना ली है। 288 विधानसभा सीटों में से बीजेपी गठबंधन 230 सीटों पर आगे चल रहा है, जिसमें से उसने 107 सीटें जीत ली हैं। वह 123 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं महाविकास अघाड़ी करीब 50 सीटों पर आगे चल रही है। हर चुनाव में एग्जिट पोल के दावे और रिजल्ट के बाद उनकी सच्चाई पता करना एक रिवाज सा बन गया है। आइए जानते हैं इस चुनाव में एग्जिट पोल के क्या हाल रहे।
किनके सही निकले एग्जिट पोल?
पीपल्स पल्स (People's Pulse)
पूर्वानुमान: महायुति को 195 +, महाविकास अघाड़ी को 112 सीटें।
परिणाम : नतीजों के बेहद करीब।
एक्सिस माय इंडिया (Axis My India)
पूर्वानुमान: महायुति को 200 +, महाविकास अघाड़ी को 82 से 102 सीटें।
परिणाम: नतीजों के बेहद करीब।
पी मार्क (P-Mark)
पूर्वानुमान : महायुति को 137-157 सीटें, महाविकास अघाड़ी को 126-146 सीटें।
परिणाम : पूरी तरह फेल।
चाणक्य स्ट्रैटिजीज (Chanakya Strategies)
पूर्वानुमान : महायुति को 152-160 सीटें, महाविकास अघाड़ी को 130-138 सीटें।
परिणाम: पूरी तरह फेल।
टाइम्स नाउ जेवीसी (Times Now JVC)
पूर्वानुमान: महायुति को 155-167 सीटें, महाविकास अघाड़ी को 107-125 सीटें।
परिणाम: गलत साबित हुआ।
एसएएस ग्रुप (SAS Group)
पूर्वानुमान : महायुति को 137-1577 सीटें, महाविकास अघाड़ी को 126-146 सीटें।
परिणाम: पूरी तरह असफल।
पोल डायरी (Poll Diary)
पूर्वानुमान : महायुति को 122-186 सीटें, महाविकास अघाड़ी को 69-121 सीटें।
परिणाम: धराशाई।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us