माहिम सीट: MNS चीफ राज ठाकरे के बेटे अमित ही हार, जानें किसे मिली जीत

Vikram Jain | Published:
Share
Maharashtra Mahim Vidhan Sabha Seat Election Result 2024
Maharashtra Mahim Vidhan Sabha Seat Election Result 2024

महाराष्ट्र में माहिम सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। यहां शिवसेना बनाम उद्धव की शिवसेना की जंग में MNS चीफ राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे शुरुआत से ही फंसे नजर आए। आखिर में अमित ठाकरे की हार हुई।

Mahim Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले महाविकास अघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। सबसे चर्चित मुंबई की माहिम विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। माहिम सीट पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के राज ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे चुनाव हार गए हैं, यहां से शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के महेश सावंत ने जीत हासिल की। शिवसेना (शिंदे) के सदा सरवणकर को भी हार का सामना करना है। यह हार सदा सरवणकर के लिए बड़ा झटका है।

शिवसेना (यूबीटी) के महेश सावंत की जीत

माहिम सीट से शिवसेना (यूबीटी) के प्रत्याशी महेश बलिराम सावंत जीत गए हैं। महेश सावंत ने शिवसेना (शिंदे) के सदा सरवणकर को 1 हजार 316 वोटों से हराया। सावंत को 50 हजार 213 वोट मिले। सरवाणकर को 48 हजार 897 वोट मिले हैं। वहीं महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें सिर्फ 33 हजार 062 वोट मिले।

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की हार

बता दें कि माहिम सीट पर राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने भी ताल ठोकी थी। शिवसेना (शिंदे) और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने भी अपने प्रत्याशी उतारे थे। भले ही शिवसेना (शिंदे) ने इस सीट से अपना प्रत्याशी उतारा था, लेकिन बीजेपी ने अमित ठाकरे को समर्थन दिया था, बावजूद इसके अमित ठाकरे जीत नहीं सके। इस रोचक मुकाबले में महेश सावंत की जीत हुई। यानी अमित ठाकरे को चाचा उद्धव ठाकरे की पार्टी ने परास्त कर दिया है।

राज ठाकरे की पार्टी आदित्य को नहीं रोक सकी

उधर, वर्ली सीट से उद्धव बालासाहेब ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे जीत गए हैं। आदित्य ठाकरे ने 8 हजार 408 वोटों से जीत हासिल की हैं। आदित्य ठाकरे को 60 हजार 606 वोट मिले, जबकि शिवसेना (शिंदे) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा को 52 हजार 198 वोट मिले हैं। इस सीट पर भी राज ठाकरे की पार्टी MNS कुछ कमाल नहीं कर पाई, MNS के प्रत्याशी संदीप देशपांडे को 18 हजार 858 वोट मिले हैं।

माहिम सीट पर किसका दबदबा

माहिम विधानसभा सीट पर कांग्रेस, मनसे और शिवसेना की जीत होती रही है। इस सीट पर सबसे ज्‍यादा 6 बार शिवसेना ने जीत दर्ज की है। 2019 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना के सदा सरवणकर यहां से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने 2014 में भी यहां से जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे
  • राज ठाकरे
  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
  • मनसे प्रमुख राज ठाकरे
  • शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे
  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
  • उद्धव ठाकरे की शिवसेना
  • महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट
  • महायुति की जीत
  • Mahim Result 2024
  • माहिम सीट का चुनाव परिणाम
  • अमित ठाकरे
  • महाराष्ट्र की माहिम सीट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर