महाराष्ट्र में नर्सिंग छात्रा से रेप, ऑटो ड्राइवर ने पानी में मिलाया था नशीला पदार्थ

Amresh Kushwaha | Aug 27, 2024, 16:39 IST
महाराष्ट्र में नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक ऑटो ड्राइवर ने नर्सिंग छात्रा के साथ रेप किया है। छात्रा का रेप करने के बाद ऑटो ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

कोलकाता और बदलापुर में हुए दुष्कर्म के मामले अभी शांत भी नहीं हुए थे कि महाराष्ट्र में दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। यहां एक ऑटो चालक ने नर्सिंग छात्रा से रेप किया है। .



जानें क्या है पूरा मामला...

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के रत्नागिरी में 19 साल की छात्रा नर्सिंग की ट्रेनिंग लेने गई थी। ट्रेनिंग खत्म करने के बाद छात्रा ने घर जाने के लिए एक ऑटो लिया था। इस बीच ऑटो वाले ने छात्रा को पानी के लिए ऑफर किया। पानी पीते ही छात्रा को बेचैनी होने लगी और वह कुछ ही देर में बेहोश हो गई। इसी का फायदा उठाते हुए ऑटो ड्राइवर छात्रा को एक सुनसान जगह पर ले गया और रेप की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि ऑटो ड्राइवर ने पानी में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया था।



ये खबर भी पढ़िए...कोलकाता में दरिंदगी के बाद ट्रेनी डॉक्टर की हत्या, प्राइवेट पार्ट से बहा खून, विपक्ष और नर्सों ने किया विरोध-प्रदर्शन



ऑटो चालक हुआ फरार

नर्सिंग छात्रा का रेप करने के बाद ऑटो ड्राइवर फरार हो गया। होश में आने पर पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। छात्रा ने परिजन के साथ जाकर पुलिस थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर ऑटो ड्राइवर केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है । जांच के दौरान पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगा है। इस फुटेज में छात्रा ऑटो में बैठकर जा रही है। इस फुटेज से ऑटो ड्राइवर की पहचान होने उम्मीद है।



ये खबर भी पढ़िए...कोलकाता के अस्पताल में तोड़फोड़ मामले में 19 आरोपी गिरफ्तार, भीड़ ने आधी रात को किया था हमला



पीड़िता का चल रहा इलाज

पीड़िता का इलाज एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद से लोगों में गुस्सा है और उन्होंने रात में सड़क पर उतरकर रोड जाम कर दिया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई का वादा किया है और प्रशासन के समझाने के बाद लोग रास्ते से हटे।



ये खबर भी पढ़िए...महाराष्ट्र के बदलापुर में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की जांच करेगी SIT, डिप्टी सीएम ने दिए आदेश



कोलकाता, बदलापुर और अब रत्नागिरी

कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और महाराष्ट्र के बदलापुर में दो बच्चियों के यौन शोषण की घटनाओं ने देशभर में आक्रोश पैदा किया। इन घटनाओं के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हुए ।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • maharashtra
  • Crime
  • महाराष्ट्र में नर्सिंग छात्रा से रेप
  • Nursing student raped in Maharashtra
  • महाराष्ट्र में रेप
  • Rape in Maharashtra
  • नर्सिंग छात्रा से रेप
  • Rape of Nursing Student
  • रत्नागिरी में रेप
  • Rape in Ratnagiri