कर्नाटक चुनाव पर ममता बनर्जी बोलीं- एक ही अपील है, बीजेपी को वोट मत देना, ‘ द केरला स्टोरी’ विकृत कहानी, लगाया बैन

author-image
Harmeet
एडिट
New Update
कर्नाटक चुनाव पर ममता बनर्जी बोलीं- एक ही अपील है, बीजेपी को वोट मत देना, ‘ द केरला स्टोरी’ विकृत कहानी, लगाया बैन

Kolkata. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। उन्होंने हालिया चर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर पश्चिम बंगाल में बैन लगा दिया है। साथ ही उन्होंने कर्नाटक के लोगों से अपील की है कि कृपया स्थिरता और विकास के लिए मतदान करें और बीजेपी को वोट न दें। वे लोग खतरनाक हैं। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है। उधर ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने पश्चिम बंगाल में बैन लगने पर कहा है कि वे इसके खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाएंगे। 



यह बोलीं ममता दी




पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि द कश्मीर फाइल्स क्या है? द केरला स्टोरी क्या है? ये एक विकृत कहानी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में इस फिल्म पर बैन लगा दिया है। ये नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लिया गया फैसला है। 




  • यह भी पढ़ें 


  • कर्नाटक को संप्रभु कहने पर सोनिया की शिकायत, बीजेपी ने चुनाव आयोग से कहा- कांग्रेस की नजर में कर्नाटक देश से अलग



  • ममता बनर्जी ने देश के ज्वलंत मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने मणिपुर के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि मेरा दिल मणिपुर के लोगों के लिए दुख रहा है। मैं बहुत चिंतित हूं। राजनैतिक दल अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। क्या वे अपना एक घंटा भी मणिपुर के लिए नहीं निकाल पा रहे। 




    मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल में कुछ होते ही केंद्र से दल आते हैं, मणिपुर में कोई नहीं गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे पर उन्होंने कहा कि बंगाल में उनका स्वागत है, लेकिन बंगाल आने के पहले उन्हें मणिपुर जाना चाहिए था। ममता बोलीं कि वहां गोलीबारी में कितने लोग मर गए सरकार ने सही आंकड़ा जारी ही नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मैं इसमें पॉलिटिक्स नहीं करूंगी लेकिन लोग जानना चाहते हैं कि कितने लोगों की जान चली गई। 



    मोचा चक्रवात पर भी बोलीं




    सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मोचा चक्रवात पर हम नजर बनाए हुए हैं। अगर आने वाले दिनों में हालात बिगड़ते हैं तो हम तटीय इलाकों से लोगों को बचाएंगे। इसके बाद यह चक्रवात म्यांमार की ओर बढ़ जाएगा। इससे डरने की जरूरत नहीं है। बचाव के सारे इंतजार कर लिए गए हैं। 




    विपुल अमृतलाल शाह ने दी प्रतिक्रिया




    उधर पश्चिम बंगाल में द केरला स्टोरी बैन होने के बाद फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह प्रेस से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे। ऐसा नहीं है कि जहां बीजेपी सरकारें नहीं हैं वहां हमें टारगेट किया जा रहा है। कई ऐसे राज्य हैं जहां गैर बीजेपी सरकारें हैं और वहां फिल्म चल रही है। हम तो यही चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा राज्य इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दें। 


    द केरला स्टोरी ममता बनर्जी The Kerala Story फिल्म पर लगाया बैन Mamata Banerjee film banned
    Advertisment