महाराष्ट्र: पत्नी को कंधे पर बिठाकर अस्पताल ले जा रहा था पति, महिला की रास्ते में मौत

author-image
एडिट
New Update
महाराष्ट्र: पत्नी को कंधे पर बिठाकर अस्पताल ले जा रहा था पति, महिला की रास्ते में मौत

महाराष्ट्र। यहां के नंदुरबार जिले के तलोदा में महिला की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उनके पति ने लोगों से मदद मांगी मदद न मिलने पर उनके 70 साल के पति ने उन्हें कंधे पर बिठाया और अस्पताल की तरफ चल दिया। रास्ते में ही महिला का निधन हो गया।

30 किलोमीटर दूर था अस्पताल

9 सितंबर की यह घटना है। दंपत्ति चांदसवाली आदिवासी गांव की रहने वाली सिदलीबाई के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ, जिसके बाद गांव के लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी। मदद न मिलने पर उनके 70 साल के पति महिला को कंधे पर बिठाकर अस्पताल ले जाने लगे। अस्पताल गांव से 30 किलोमीटर दूर था।

सड़क की हालत खराब होने के कारण और मौसम की वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुच पा रही थी। इसके बाद पति ने स्कूटर से ही पत्नी को ले जाने का फैसला किया। लेकिन रास्ते में लैंडस्लाइड होने के कारण वह कंधे पर अस्पताल ले जाना पड़ा।

रास्ते में हो गई मौत

पति जान सिंह कंधे पर पत्नी को लादकर कुछ ही दूर ले जा पाए। उनकी पत्नी दर्द से तड़प रही थी। इसी बीच पत्नी ने दम तोड़ दिया। जान सिंह की कोशिशे नाकाम रही। इसके बाद जान सिंह फूट फूट कर रोने लगे।

महाराष्ट्र (Maharashtra) नंदुरबार (Nandurbar) man carrying wife on shoulder to hospital
Advertisment