एयर इंडिया की फ्लाइट में अब टॉयलेट में सिगरेट पीते मिला भारतीय मूल का शख्स, दरवाजा खोलने की कोशिश भी की

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
एयर इंडिया की फ्लाइट में अब टॉयलेट में सिगरेट पीते मिला भारतीय मूल का शख्स, दरवाजा खोलने की कोशिश भी की

NEW DELHI. लंदन से मुंबई की ओर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक 37 साल के शख्स को फ्लाइट के टॉयलेट में स्मोकिंग करते पकड़ा गया। युवक पकड़े जाने के बाद सभी क्रू मेंबर पर चिल्लाने लगा। यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने तैसे उसे पकड़कर सीट पर बैठाया गया। इसके बाद भी वह फ्लाइट के दरवाजे के पास गया था और उसे खोलने की कोशिश करने लगा। 



भारतीय मूल का है हंगामा करने वाला शख्स



पुलिस ने बताया कि आरोपी भारतीय मूल का है, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका का नागरिक है। उसका नाम करुणकांत बताया जा रहा है। उसके पास अमेरिकी पासपोर्ट है। आरोपी के मेडिकल टेस्ट के लिए सैंपल भेज दिए गए हैं, जिससे पता लगाया जा सके कि वह उस समय नशे की हालत में था या वो मेंटली डिस्टर्ब है। 



ये भी पढ़ें...






फ्लाइट में सिर पटकने लगा था आरोपी 



पुलिस ने बताया​ कि आरोपी यहां भी नहीं रुका और अपना सिर पटकने लगा। तब लोगों ने फ्लाइट में किसी डॉक्टर को तलाशना शुरू किया। तभी एक शख्य आया, उसने इस आदमी को चेक किया और आरोपी ने बैग से गोली निकालकर उसे देने की बात कही। हालांकि, उसके बैग में कोई दवाई नहीं मिली, सिर्फ सिगरेट का डिब्बा मिला। फ्लाइट लैंड होते ही इस आरोपी को सहार पुलिस को सौंप दिया गया। 



पुलिस ने किया मामला दर्ज



हंगामे के कारण सभी यात्री इससे डर गए, लेकिन वह शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। इसलिए मजबूरन उसके हाथ-पैर बांधकर उसे सीट पर बैठाया गया। सहार पुलिस ने आरोपी रत्नाकर करुणकांत द्विवेदी के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और विमान अधिनियम 1937 की धारा 22, 23 और 25 के तहत मामला दर्ज किया है। 



Vistara की फ्लाइट में महिला ने उतारे थे कपड़े



इससे पहले विस्तारा की फ्लाइट में बवाल हुआ था। अबू धाबी से मुंबई आने वाली फ्लाइट में इटली की एक महिला ने केबिन क्रू से मारपीट की। इतना ही नहीं उसने फ्लाइट में कपड़े भी उतार दिए। मुंबई में फ्लाइट लैंड होते ही क्रू मेंबर की शिकायत पर आरोपी महिला को अरेस्ट किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना 31 जनवरी, सोमवार की है। महिला इटली की रहने वाली है। उसका नाम पाओला पेरुशियो है। 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाने के बाद महिला को जमानत दे दी गई है। हालांकि, मामले में अभी भी जांच की जा रही है।




 


commotion in flight फ्लाइट में हंगामा संयुक्त राज्य अमेरिका का नागरिक आरोपी रत्नाकर करुणकांत द्विवेदी सिगरेट पीते मिला एयर इंडिया a citizen of the United States of America AIR INDIA accused Ratnakar Karunkant Dwivedi found smoking