SDM ज्योति मौर्य अफेयर को लेकर चर्चा में आए कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ महिला होमगार्ड ने की शिकायत, पत्नी ने भी दहेज केस लगाया!

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
SDM ज्योति मौर्य अफेयर को लेकर चर्चा में आए कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ महिला होमगार्ड ने की शिकायत, पत्नी ने भी दहेज केस लगाया!

NEW DELHI. अफेयर को लेकर सुर्खियों में आईं एसडीएम ज्योति मौर्य के मामले में नया मोड़ आ गया है। पहले से मैरिड ज्योति के कथित प्रेमी होमगार्ड में कमांडेंट मनीष दुबे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मनीष बड़ी कार्रवाई के घेरे में आते लग दे रहे हैं। मनीष के खिलाफ एफआईआर करने और उन्हें संस्पेंड करने की रिकमंडेशन की गई है। यहां बता दें, मनीष दुबे और एसडीएम ज्योति मौर्य का मामला विवाहेतर संबंधों के कारण चर्चा में है और बीते कई दिनों से इस मामले में जिस तरह के खुलासे हुए हैं और नई बातें सामने आई हैं, उन्हें प्रशासनिक छवि खराब होने के तौर पर देखा जा रहा है।



मुश्किल में कमांडेंट मनीष दुबे



बता दें कि SDM ज्योति मौर्य के साथ व्हाट्सएप चैट लीक होने के बाद चर्चा में आए महोबा के होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। मनीष विभागीय जांच में दोषी पाए गए हैं। डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट डीजी होमगार्ड बीके मौर्या को सौंप दी है। जिसमें मनीष दुबे को सस्पेंड करने की सिफारिश कर दी गई है।



ये भी पढ़ें...



भारत की पहली एआई न्यूज एंकर बनी ''लिसा'', उड़िया और अंग्रेजी दो भाषाओं में बताएगी समाचार



मनीष दुबे के खिलाफ दो और महिलाओं ने की शिकायत 



दरअसल, मनीष दुबे पर कार्रवाई सिर्फ ज्योति मौर्य केस को लेकर नहीं हो रही है। बल्कि, दो अन्य महिलाओं ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। इन तीनों केस में जांच के बाद ही मनीष दुबे को सस्पेंड करने की सिफारिश की गई है। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी, जिसके बाद मनीष दुबे पर कार्रवाई तय होगी। 



विभाग की होमगार्ड ने भी की मनीष की शिकायत



बता दें कि, जांच में मनीष दुबे के खिलाफ तीन मामले सामने आए हैं। पहला तो एसडीएम ज्योति मौर्य के साथ उनके संबंध को लेकर है ही। जिसकी वजह से विभाग की धूमिल हुई छवि है। दूसरा मामला अमरोहा जिले का है। यहां मनीष दुबे के खिलाफ एक महिला होमगार्ड ने अकेले में मिलने के लिए बुलाने का आरोप लगाया था।



मनीष पर पत्नी ने दहेज मांग का लगाया आरोप



यह भी कहा कि जब महिला होमगार्ड मिलने नहीं गई तो उसकी ड्यूटी पर रोक लगा दी गई। महिला होमगार्ड ने इस मामले की शिकायत डीजी होम से भी की थी। तीसरी शिकायत में मनीष दुबे की पत्नी का भी जिक्र किया गया है, जिसमें मनीष दुबे की पत्नी ने जांच के दौरान लिखित बयान देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद मनीष दुबे अब उससे 80 लाख रुपए दहेज मांग रहे हैं।


नेशनल न्यूज National News डीजी होमगार्ड ने यूपी सरकार को भेजी रिपोर्ट मनीष दुबे को सस्पेंड करने की सिफारिश कमांडेंट मनीष दुबे एसडीएम ज्योति मौर्य अफेयर मनीष दुबे DG Home Guard sent report to UP Government recommendation to suspend Manish Dubey Commandant Manish Dubey SDM Jyoti Maurya Affair Manish Dubey
Advertisment