महाकुंभ से लेकर ओलंपिक तक, PM मोदी ने मन की बात में किया जिक्र

Raj Singh | Dec 29, 2024, 15:34 IST
Share
maan ki baat
maan ki baat

पीएम मोदी ने मन की बात के 117वें एपिसोड में देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी और 13 तारीख से प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की चर्चा की।

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से मन की बात की। कार्यक्रम की शुरुआत में देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। मन की बात के 117वें एपिसोड में पीएम मोदी ने 13 तारीख से प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की चर्चा की। पीएम मोदी ने महाकुंभ को एकता का महाकुंभ बताया। इसके बाद पीएम ने संविधान की चर्चा करते हुए कहा कि संविधान हमारा मार्गदर्शक है और साल 2025 में संविधान को 75 साल पूरे हो जाएंगे। इसके अलावा पीएम मोदी मन की बात में कारी कश्यप का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी ने कहा कि कारी कश्यप की कहानी मुझे बहुत प्रेरित करती है। एक छोटे से गांव से आने वाली कारी जी ने तीरंदाजी में रजत पदक जीता है। वे कहती हैं कि बस्तर ओलंपिक ने हमें सिर्फ खेल का मैदान ही नहीं, जीवन में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।

संविधान के लिए बनाई गई वेबसाइट

http://constitution75.com

'देश के विकास में अटल जी का योगदान अमिट', बोले पीएम मोदी

आयुष्मान योजना ने निभाई अहम भूमिका

पीएम ने आगे कहा कि Medical Journal Lancet की स्टडी ने उम्मीद दी है कि देश में कैंसर पीड़ित मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। इसका अर्थ है कि कैंसर पीड़ितों का 30 दिनों के अंदर इजाल शुरू हो जाता है। इसके लिए आयुष्मान भारत योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पीएम ने कहा कि इस स्कीम के कारण कैंसर के 90 फीसदी मरीजों को समय पर इलाज मिल पाया है। इससे पहले पैसों के अभाव के कारण कैंसर पीड़ित अपना इलाज नहीं करा पाते थे। लेकिन आयुष्मान भारत योजना लोगों के लिए मील का पत्थर साबित हुई है।

मलेरिया चुनौती भरा रहा है...

पीएम ने मन की बात में कहा कि चार हजार साल से मलेरिया की बीमारी हमारे समाज के लिए काफी बड़ी चुनौती रहा है। आजादी के दौरान भी ये बीमारी हमारे लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय थी। लेकिन आज मै संतोषपूर्ण यह कह सकता हूं कि देशवाशियों के द्वारा मिलकर इन चुनौतियों का सामना किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • पीएम मोदी
  • एमपी
  • MP
  • आयुष्मान योजना
  • मध्य प्रदेश
  • प्रधानमंत्री मोदी
  • who
  • मलेरिया
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • mann ki baat
  • प्रयागराज महाकुंभ मेला
  • प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025
  • मन की बात
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि