मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी में दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन

Marut raj | Jun 21, 2024, 17:16 IST
Share
Mansarovar Global University  International Yoga Day द सूत्र
Mansarovar Global University International Yoga Day द सूत्र

मानसरोवर समूह के तीनों काॅलेज फैकल्टी ऑफ आयुर्वेदा, मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी, मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज और श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा में साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भोपाल. मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में स्वयं और समाज के लिए योग की थीम पर आधारित दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मानसरोवर समूह के तीनों काॅलेज फैकल्टी ऑफ आयुर्वेदा, मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी, मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज और श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा में साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्वस्थ्य और स्वच्छ बनाने का संकल्प

वहीं योग दिवस की सुबह Mansarovar Global University प्रांगण में बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थियों और शिक्षक शिक्षिकाओं ने साथ में योग कर देश को स्वस्थ्य और स्वच्छ बनाने में भूमिका अदा करने का संकल्प लिया।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरोग्य भारती के केन्द्रीय कार्यालय अध्यक्ष डाॅ. सुनील जोशी, आरोग्य भारती के केंद्रीय कार्यालय प्रमुख डाॅ. मिहीर कुमार, मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चीफ एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी, आयुर्वेद निदेशक डाॅ. बाबुल ताम्रकर और मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एएस यादव ने कार्यकर्म में उपस्थित सदस्यों को योग करने के लिए प्रेरित कर किया।

शांत मन और प्रबल विचारों के लिए एकाग्रता बेहद जरूरी

Mansarovar Global University International Yoga Day द सूत्र
Mansarovar Global University International Yoga Day द सूत्र

चीफ एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मानसारोवर समूह द्वारा 2500 पौधों के रोपण का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी कहा कि सेहत के साथ शांत मन और प्रबल विचारों के लिए एकाग्रता बेहद जरूरी है, जो कि योग से ही संभव है।
इसी क्रम में प्रोफेसर डाॅ. रचना जैन एवं उनकी टीम में शामिल सदस्यों ने सभी उपस्थित वरिष्ठजनों सहित करीब 500 छात्र छात्राओं को संगीतमय योगाभ्यास कराया।

योगाभ्यास के बाद योग सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कुलपति डाॅ. एएस यादव और विभागाध्यक्ष डाॅ. रोजी गुप्ता द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद सभी उपस्थित अतिथियों ने मानसरोवर प्रांगण में औषधि उद्यान का भ्रमण किया।

Mansarovar Global University  International Yoga Day द सूत्र
Mansarovar Global University International Yoga Day द सूत्र

इस दौरान मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग सिंह राजपूत, श्री साईं आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भरत चौरागड़े सहित डॉ. सचिन खेड़िकर, डॉ. मनीषा राठी, डॉ. पवन शर्मा, डॉ. मदन कुशवाह, डॉ. विकास जैन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

Tags:
  • Mansarovar Global University
  • मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती