ओडिशा रेल हादसे पर कई देशों ने जताया दुख, जानें दुर्घटना पर क्या बोले रूसी राष्ट्रपति, जापान और पाकिस्तान के पीएम

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
ओडिशा रेल हादसे पर कई देशों ने जताया दुख, जानें दुर्घटना पर क्या बोले रूसी राष्ट्रपति, जापान और पाकिस्तान के पीएम

ODISA. ओडिशा के बालासोर में हुए भयावह रेल हादसे पर देश में शोक की लहर है। इस हादसे पर देश के नेताओं के साथ दुनिया भर के नेता दुख जता रहे हैं। ट्रेनों की टक्कर में अब तक 280 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। और कई यात्री जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे है, जबकि 800 से ज्यादा लोग घायल हैं। ट्रेन हादसे की खौफनाक तस्वीरें सामने आने के बाद रूस, युक्रेन, पाकिस्तान, तुर्किए, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका ने शोक जताया है। साथ ही ब्रिटेन और जापान की प्रतिक्रिया आई है। 



हादसे पर रूस, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने जताया शोक



रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रेन हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी संवेदना भेजी हैं। पुतिन ने संदेश में लिखा है, हम इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के दुख को साझा करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इसके अलावा, तुर्किए ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ-साथ लोगों और भारत सरकार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। वहीं, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने पीएम मोदी को लिखे शोक संदेश में कहा, ओडिशा राज्य में हुए ट्रेन हादसे में कई लोगों की जान जाने और घायल होने की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। जापान सरकार और लोगों की ओर से मैं जान गंवाने वालों और उनके शोक संतृप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं।



पाकिस्तान के पीएम शरीफ ने हादसे पर जताया दुख



रेल हादसे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि भारत में एक ट्रेन दुर्घटना में सैकड़ों लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। मैं इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतृप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष साबा कोरोसी ने भी संवेदना व्यक्त की। कोरोसी ने ट्वीट किया, ओडिशा, भारत में ट्रेन दुर्घटना की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरे विचार और प्रार्थना पीड़ितों, उनके परिवारों के साथ हैं। लोगों के प्रति संवेदना। ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने कहा, भारत में ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है।




  • ये खबर भी पढ़े... 




बालासोर हादसे की जांच में खुलासा- कोरोमंडल एक्सप्रेस को सिग्नल दिया, फिर वापस लिया, ट्रेन लूपलाइन में गई और मालगाड़ी से टकरा गई



ऑस्ट्रेलियाई और श्रीलंका के विदेश मंत्री ने जताया शोक



हादसे पर ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने ने ट्वीट में लिखा कि भारत के ओडिशा राज्य में विनाशकारी ट्रेन दुर्घटना के बाद हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएं कई घायलों और उनकी सहायता के लिए काम कर रहे आपातकालीन कर्मियों के साथ भी हैं। वहीं श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने ओडिशा रेल दुर्घटना में शोक व्यक्त किया। विदेश मंत्री ने कहा कि ट्रेन दुर्घटना के बारे में जानकर उन्हें 'गहरा दुख' हुआ। उन्होंने हादसे में प्रभावित सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


बालासोर में 3 ट्रेनों की टक्कर Foreign Minister of Australia Russian President expressed grief collision of 3 trains in Balasore ओडिशा रेल हादसा ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री Odisha train accident रूसी राष्ट्रपति ने जताया दुख