Medanta Hospital : गैस से परेशान मरीज को हार्ट में छल्ला डालने की दे डाली सलाह

Marut raj | Jun 07, 2024, 19:59 IST
Share
Medanta Lucknow treatment negligence द सूत्र
Medanta Lucknow treatment negligence द सूत्र

मरीज के परिजन से 8 लाख रुपए की डिमांड की गई। पैसों के अभाव में परिजनों ने किसी तरीके से मेदांता से मरीज को डिस्स चार्ज करा लिया। उन्होंने दूसरे अस्पताल में मरीज को भर्ती कराया, जहां पर 125 रुपए की दवा और तीन इंजेक्शन में मरीज ठीक हो गया।

Medanta Lucknow treatment negligence : यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल के बड़े कारनामे की एक पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसमें बताया जा रहा है कि गैस की दिक्कत से परेशान मरीज को हार्ट सर्जरी की सलाह मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने दे डाली।

8 लाख रुपए की डिमांड

Medanta Hospital के डॉक्टरों ने यहां तक कहा कि आधे घंटे में इलाज नहीं हुआ तो मरीज मर जाएगा। पीड़ित से 8 लाख रुपए की डिमांड की गई। पैसों के अभाव में पीड़ित के परिजनों ने किसी तरीके से मेदांता से डिस्स चार्ज करा लिया। उन्होंने अपने एक दोस्त की मदद से दूसरे अस्पताल में मरीज को भर्ती कराया। वहां पर 125 रुपए की दवा और तीन इंजेक्शन में मरीज ठीक हो गया।

पीड़ित का आरोप है कि अगर मुझे हार्ट का छल्ला डाल दिया जाता तो मेरी जिंदगी बबार्द हो जाती। मरीज ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और अपने पैसे वापस करने के लिए सीएम योगी से गुहार लगाई है।

मंत्री की मां के इलाज में भी की थी लापरवाही

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बीते दिनों मां के इलाज के दौरान मेदांता अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चार दिन में अस्पताल ने उनसे 4 लाख रुपए ले लिए, लेकिन मेरी मां को होश तक नहीं आया।

उन्होंने बताया कि जब उनकी मां को सांस की समस्या हुई तो उस दौरान वो बिहार में चुनाव प्रचार में लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि जब हमारे जैसों को लूट रहे हैं तो गरीब को भी लूट रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर के आरोपों पर अब मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ने सफाई दी थी।

देखें वीडियो....

https://www.youtube.com/watch?v=JrdG-cipCgo

Tags:
  • Medanta Hospital
  • मेदांता अस्पताल
  • मेदांता हॉस्पिटल
  • Medanta Lucknow treatment negligence
  • मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

By Jitendra Shrivastava

सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट

By Raghvendra Singh Rathore

सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।

By Raghvendra Singh Rathore

चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें

By Sandeep Kumar

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी

By Arun Tiwari

आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी