भारत-चीन युद्ध के हीरो 'परमवीर चक्र' विजेता मेजर शैतान सिंह का स्मारक ध्वस्त, कांग्रेस ने चिंता जताई, पीएम मोदी से मांगा जवाब

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
भारत-चीन युद्ध के हीरो 'परमवीर चक्र' विजेता मेजर शैतान सिंह का स्मारक ध्वस्त, कांग्रेस ने चिंता जताई, पीएम मोदी से मांगा जवाब

NEW DELHI. भारत-चीन के युद्ध के हीरो परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की स्मारक तोड़ दी गई। वीर शहीद का यह स्मारक लद्दाख में स्थापित था। इसे कांग्रेस ने बेहद चिंताजनक और अपमानजनक बताया है और देश की सरकार के मुखिया पीएम नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा है। साथ ही पीएम पर गंभीर आरोप भी लगाया है।

mejar shaitan singh 1.jpg

कांग्रेस ने X पोस्ट पर लिखा

संभवत: अभी यह खबर मीडिया में ठीक से नहीं आई है। हालांकि, कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर X पोस्ट किया। जिसमें बताया गया है कि शहीदों के स्मारक ध्वस्त करने की दुखद खबरें आ रही हैं। कांग्रेस ने लद्दाख के चुशुल से पार्षद खोंचोक स्टानजिन के हवाले से बताया कि मेजर शैतान सिंह का स्मारक ध्वस्त कर दिया गया है।

पीएम मोदी ने क्लीनचिट न दी होती तो...इस मामले में कांग्रेस ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाया है और कहा, अगर पीएम मोदी ने चीन को क्लीनचिट न दी होती तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता। पोस्ट में कांग्रेस ने शहीद की फोटो और स्मारक का फोटो भी लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि ऐसा क्यों हुआ (शहीद का स्मारक क्यों तोड़ा गया) सरकार को बताना चाहिए।

क्यों किया गया शहीद का स्मारक ध्वस्त?

कांग्रेस ने पार्षद स्टानजिन के हवाले से बताया कि शहीद मेजर शैतान सिंह का स्मारक इसलिए तोड़ा गया, क्योंकि लद्दाख की हमारी इस जमीन को अब बफर जोन घोषित कर दिया गया है।

क्या होता है बफर जोन?

 यहां बता दें, बफर जोन दो देशों की सीमाओं के बीच का वो क्षेत्र होता है, जिसका जरूरत पड़ने पर दोनों देश उपयोग कर सकते हैं, लेकिन अपना कब्जा नहीं जमा सकते हैं। हालांकि, बफर जोन घोषित होने से पहले स्मारक वाली जमीन भारत की रही होगी, इसीलिए मेजर शैतान सिंह का स्मारक वहां स्थापित किया गया। अब सवाल उठ रहा है कि किस समझौते के तहत लद्दाख क्षेत्र की भारत- चीन सीमा से लगी यह जमीन बफर जोन घोषित की गई है। जिसकी वजह से शहीद का स्मारक तोड़ दिया गया है।

मेजर शैताल भारत-चीन युद्ध के हीरो..

कांग्रेस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया कि भारत-चीन के बीच 1971 में भीषण युद्ध हुआ था। जिसमें मेजर शैतान सिंह लड़ते हुए वीर गति को प्राप्त हुए थे। उन्हें की याद में लद्दाख में एक मेमारियल बनाया गया था। कांग्रेस ने कहा मुझे इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है।

पीएम मोदी ने क्लीनचिट न दी होती तो...

इस मामले में कांग्रेस ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाया है और कहा, अगर पीएम मोदी ने चीन को क्लीनचिट न दी होती तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता। पोस्ट में कांग्रेस ने शहीद की फोटो और स्मारक का फोटो भी लगाया है।

अब तक देश में 21 वीरों को मिला परमवीर चक्र

भारत में अब तक शहीद हुए 21 वीर जवानों को परमवीर चक्र मिला है। उनमें से ही एक हैं मेजर शैतान सिंह। जो भारत-चीन युद्ध में वीर गति को प्राप्त हुए थे।








Paramveer Chakra winner Major Shaitan Singh's memorial demolished नेशनल न्यूज कांग्रेस ने पीएम मोदी से जवाब मांगा Martyr's memorial demolished लद्दाख में स्थापित था शहीद शैतान सिंह का स्मारक परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह का स्मारक तोड़ शहीद का स्मारक तोड़ा Congress seeks answer from PM Modi National News Martyr Shaitan Singh's memorial was established in Ladakh