''मछली खाने से औरतें चिकनी दिखने लगती हैं, ऐश्वर्या राय की आंखें भी खूबसूरत...'' महाराष्ट्र के मंत्री ने दिया विवादित बयान

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
''मछली खाने से औरतें चिकनी दिखने लगती हैं, ऐश्वर्या राय की आंखें भी खूबसूरत...'' महाराष्ट्र के मंत्री ने दिया विवादित बयान

DHULE. महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार के आदिवासी मामलों के मंत्री डॉ. विजय कुमार गावित ने एक विवादित बयान दे डाला। जो खूब चर्चा में है। उन्होंने कहा कि मछली खाने की वजह से फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की आंखें और त्वचा खूबसूरत दिखती है। मंत्री धुले जिल के अंतुरली में आदिवासी मछुआरों को सामग्री वितरण कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे। इस दौरान मंत्री गावित ने मछली खाने के फायदे बताते हुए खूब ठहाके भी लगाए।





ऐश्वर्या राय की आंखें इसलिए खूबसूरत...





कार्यक्रम में जनजातीय विकास मंत्री डॉ. विजय कुमार गावित ने कहा कि क्या आपने ऐश्वर्या राय की आंखें देखी हैं? बेंगलुरु में समुद्र तट पर रहने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आंखें इसलिए खूबसूरत और चमकीली दिखती हैं, क्योंकि वह हर दिन मछली खाती हैं। मंत्री यहीं नहीं रुके और कहा कि मछली खाने से औरतें और मर्द चिकने दिखने लगते हैं। उनकी खांखें चमकीली लगती है। कोई भी देख ले तो उनका कायल हो जाए। मंत्री गावित ने कहा कि मछली में एक प्रकार का तेल होता है। उसी तेल से आंखे चमकीली और शरीर की त्वचा अच्छी होती है। मंत्री ने भाषण में मछली पकड़ने के फायदों का जिक्र भी किया।





महाराष्ट्र के मंत्री ने यह भी कहा





उन्होंने कहा कि प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में वन संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं। कई महिला बचत समूह, औद्योगिक संगठन उपलब्ध वन संसाधनों का उपयोग कर प्रसंस्करण उद्योग के लिए तेजी से आगे आ रहे हैं। शबरी जनजातीय वित्त एवं विकास निगम इन प्रसंस्करण उद्योगों के लिए जनजातीय उद्यमियों को जरुरी वित्तीय मदद प्रदान कर रहा है। शबरी आदिवासी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कार्पोरेशन  आदिवासी भाइयों को उद्यमिता प्रशिक्षण के द्वारा व्यवसाय कैसे उपलब्ध कराया जाए और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त कैसे बनाया जाए, इस सोच से काम कर रहा है। मंत्री गावित ने यह भी कहा कि भविष्य में आदिवासी भाइयों के प्रसंस्करण उद्योग से बने उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास करेंगे।





कार्यक्रम में इस मौके पर कई महिला प्रतिनिधि और और कार्यकर्ता भी मौजूद थीं। जिनमें सांसद डॉ. हिना गावित, ग्राम पंचायत सदस्य रेखा ठाकरे, शहादा तालुक शामिल हैं।



minister Dr. Vijay Kumar Gavit gave statement नेशनल न्यूज actress Aishwarya Rai National News Disputed statement of Maharashtra minister आदिवासी मछुआरे मंत्री डॉ. विजय कुमार गावित ने दिया बयान एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय महाराष्ट्र के मंत्री का विवादित बयान tribal fishermen