रक्षा मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, रद्द हुए कैंट बोर्ड चुनाव, 30 अप्रैल को होना था मतदान

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
रक्षा मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, रद्द हुए कैंट बोर्ड चुनाव, 30 अप्रैल को होना था मतदान

New Delhi. देश के 57 कैंट बोर्ड में फिलहाल चुनाव नहीं होंगे। रक्षा मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर इन्हें स्थगित कर दिया है। इससे पहले 17 फरवरी को मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की थी। जिसके तहत 30 अप्रैल को देश के 57 कैंट बोर्ड में चुनाव कराए जाने थे। मंत्रालय के इस निर्णय के पीछे की वजह यह है कि अधिकांश कैंट बोर्ड में मतदाता सूची समेत अन्य विवाद के चलते चुनाव कराए जाने का विरोध हो रहा था। जिसके चलते रक्षा मंत्रालय ने यह फैसला ले लिया है। 



जबलपुर में किया गया था प्रदर्शन



कैंट बोर्ड के 25 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने के मुद्दे पर कैंट बोर्ड के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया गया था। जिसमें मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम जोड़े जाने की मांग की गई थी। बताया जाता है कि अन्य कैंट बोर्ड में भी लोगों ने चुनाव का विरोध किया था। जिसके बाद यह बात रक्षा मंत्रालय तक पहुंची थी। जिसके चलते यह निर्णय लिया गया। 




  • यह भी पढ़ें 


  • सरकार ने दी 70 हजार करोड़ के रक्षा सौदे को मंजूरी, स्वदेशी हथियार बढ़ाऐंगे सेनाओं की शक्ति



  • लंबे खिंच सकते हैं कैंट बोर्ड के चुनाव



    बता दें कि कैंट बोर्ड के चुनाव वैसे ही काफी लेट चल रहे हैं। पहले कोरोना के चलते यह चुनाव नहीं कराए गए थे। वहीं अब एक बार घोषणा होने के बाद इन्हें स्थगित कर दिए जाने के बाद एक बार फिर कैंट बोर्ड के चुनाव टल गए। भविष्य में अब इन पर जल्द फैसला होने की उम्मीद काफी कम हैं। आने वाले समय में लगातार बड़े चुनाव होने हैं, ऐसे में अब केंट बोर्ड में कब चुनाव हो पाऐंगे, यह कहना जरा मुश्किल है। 



    यह लिखा है अधिसूचना में 




    का.नि.अ. 4 (अ) -केन्द्रीय सरकार छावनी अधिनियम 2006 (2006 का 41) की धारा 15 की उप-धारा (1) के साथ पठित साधारण खण्ड अधिनियम, 1897 (1897 का 10) की धारा 21 द्वारा प्रदन शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत के राजपत्र, असाधारण, नाग 2, खंड 4 तारीख 17 फरवरी, 2023 में प्रकाशित भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की अधिसूचना संख्या का.नि.आ. 3 (अ) तारीख 17 फरवरी, 2023 को उन बातों के सिवाय जिन्हें ऐसे विखंडन से पूर्व किया गया है या करने का लोप किया गया है, विखंडित करती है।


    Cantt Board elections cancelled polling was to be held on April 30 Ministry of Defense issued notification रद्द हुए कैंट बोर्ड चुनाव 30 अप्रैल को होना था मतदान रक्षा मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन