रिया सिंघा के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
Dolly patil | Sept 23, 2024, 14:15 IST
मिस यूनिवर्स इंडिया 2024
राजस्थान की राजधानी जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें कुल 51 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज रिया सिंघा के सिर सजा।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीते रविवार की शाम एक शानदार समारोह का आयोजन हुआ, जहां भारतीय मूल की रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 (Miss Universe India 2024) का खिताब मिला। रिया ने इस ताज को जीतकर अपनी मेहनत और आत्मविश्वास का प्रमाण दिया। वे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिस यूनिवर्स 2024 ( Miss Universe 2024 ) में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वे अब अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर मिस यूनिवर्स 2024 में प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस प्रतियोगिता में कुल 51 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। 1st रनर-अप प्रांजल प्रिया (#34) रहीं, जबकि छवि वर्ग ( #16 ) को 2nd रनर-अप घोषित किया गया। सुश्मिता रॉय (#47) और रूपफुज़ानो विसो (#39) ने क्रमश 3rd और 4th रनर-अप की पोजीशन हासिल की।
यह भव्य आयोजन जयपुर (Jaipur) में हुआ, जिसे लांस रेयमूंडो (Lance Reymundo) और एनगो नगोक जिया हान (Ngo Ngoc Gia Han) ने मेजबानी की। कार्यक्रम की शुरुआत एक धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से हुई, जिसमें सभी 51 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद प्रतियोगियों ने अपना परिचय दिया और इसके बाद स्विमसूट राउंड (Swimsuit Round) हुआ।
इसके बाद शो में स्पॉन्सर्स के ऑडियो-वीडियो प्रतियोगिता के टीज़र और इवनिंग गाउन राउंड (Evening Gown Round) जैसे सेगमेंट्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में जज के रूप में निकिल आनंद, पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela), वियतनामी स्टार न्गुयेन क्विन्ह (Nguyen Quynh), फोटोग्राफर रियान फर्नांडीज (Riyan Fernandez) और उद्यमी राजीव श्रीवास्तव (Rajeev Srivastava) जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।
मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीतने के बाद रिया सिंघा ने कहा, "मैंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है और खुद को इस ताज के लायक समझती हूं। मैं पिछले विजेताओं से बहुत प्रेरित हुई हूं और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खूबसूरती और बुद्धिमत्ता का परिचय दूंगी।"
कार्यक्रम के दौरान सब-कॉन्टेस्ट (Sub-contest) के विजेताओं को सैश प्रदान किए गए और टॉप 20 प्रतियोगियों की घोषणा की गई। टॉप 20 ने एक बार फिर से इवनिंग गाउन में मंच पर अपनी सुंदरता का प्रदर्शन किया। इसके बाद पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया उर्वशी रौतेला ने प्रेरणादायक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने प्रतियोगिता के महत्व पर जोर दिया।
टॉप 10 प्रतियोगियों ने अंतिम प्रश्नोत्तर राउंड (Question-Answer Round) में अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास से निर्णायकों का दिल जीता। आखिर में, सभी 50 प्रतिभागियों में से रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया।
मुख्य प्रतियोगिता और विजेता
कार्यक्रम का आयोजन और आयोजनकर्ता
प्रदर्शन के विभिन्न राउंड
खिताब जीतने के बाद रिया सिंघा ने कहा
सभी सब-कॉन्टेस्ट के विजेता
फाइनल राउंड और विजेता की घोषणा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA