भारत में होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता, 27 साल बाद मिली मेजबानी; 130 देशों की सुंदरियां होंगी शामिल

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
भारत में होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता, 27 साल बाद मिली मेजबानी; 130 देशों की सुंदरियां होंगी शामिल

NEW DELHI. मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता इस बार भारत में होगी। ये जानकारी मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने दी है। प्रतियोगिता में 130 देशों की सुंदरियां भाग लेंगी। 1 महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड नवंबर-दिसंबर में होगा। ये दूसरा मौका है, जब भारत को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। पहली बार 1996 में भारत में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।




— Marketing Maverick (@MarketingMvrick) June 8, 2023



भारत और यहां के लोगों से काफी लगाव- जूलिया मॉर्ले



मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और CEO जूलिया मॉर्ले ने गुरुवार को दिल्ली में कहा कि मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मिस वर्ल्ड का 71वां एडिशन भारत में होगा। मैं 30 साल की थी तब भारत आई थी और तब से मुझे भारत और यहां के लोगों से काफी लगाव है। ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन ने कहा कि भारत के कल्चर को दुनिया से रुबरू कराएंगे।



पूरी दुनिया से सभ्यता और संस्कृति का परिचय कराएंगे



जूलिया मॉर्ले ने कहा कि भारत एक आकर्षक देश है। यहां की सभ्यता और संस्कृति में काफी विविधता है। यहां के लोकेशन भी अपने आप में आकर्षित करने के लिए काफी हैं। यहां की सभ्यता और संस्कृति को हम पूरी दुनिया से परिचय कराएंगे। इस प्रतियोगिता में 130 देशों के चैम्पियन 1 महीने तक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।



राजस्थान की नंदिनी गुप्ता होंगी भारत की प्रतियोगी



मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता भारत की तरफ से भाग लेंगी। वे 19 साल की हैं और राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। इस साल मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में उनके सिर ताज सजा था। नंदिनी अभी मुंबई के एक कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। वे सेकंड ईयर में हैं। नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता किसान हैं। उनका परिवार राजस्थान के कोटा में पुरानी सब्जी मंडी इलाके में रहता है।



ये खबर भी पढ़िए..



ओम राउत को मंदिर में कृति को किस करना पड़ा भारी, भड़के BJP नेता, बोले- क्या जरूरी है कि पवित्र स्थान पर ऐसी हरकतें की जाएं?



भारत की 6 सुंदरियां बनीं मिस वर्ल्ड



1966 - पहली बार रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था।

1994 - ऐश्वर्या राय ने इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया। 

1997 - डायना हेडन ने ये ताज पहना। 

1999 - युक्ता मुखी ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। 

2000 - प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता। 

2017 - मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।


Miss World 2023 Miss World competition will be held in India India will host Miss World after 27 years Julia Morley मिस वर्ल्ड 2023 भारत में होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 27 साल बाद भारत को मिस वर्ल्ड की मेजबानी जूलिया मॉर्ले