PM मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री

Anjali Dwivedi | Jun 09, 2026, 14:41 IST
Share
modi-breaks-nehru-record-longest-serving-pm-india
modi-breaks-nehru-record-longest-serving-pm-india

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून 2026 को 4,399 दिन पीएम रहकर नेहरू का 4,398 दिन का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। वे भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत लोकतांत्रिक प्रधानमंत्री बनेंगे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • पीएम मोदी 10 जून 2026 को 4 हजार 399 दिन पीएम पद पर पूरे करेंगे।
  • पीएम मोदी नेहरू के 4 हजार 398 दिन के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे।
  • यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले गैर-कांग्रेसी पीएम होंगे।
  • लगातार कार्यकाल के मामले में मोदी अब देश के सबसे लंबे पीएम बनेंगे।
  • यह मील का पत्थर भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक रिकॉर्ड माना जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब वो देश के सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने 26 मई 2014 को पहली बार पीएम पद की शपथ ली थी। आज 9 जून 2026 तक उनके 4 हजार 398 दिन पूरे हो गए हैं। रविवार 9 जून 2024 को तीसरे कार्यकाल की शपथ लेने के बाद अब उनके सत्ता में 12 साल भी पूरे हो गए हैं।

pm modi
pm modi

मोदी का पूरा राजनीतिक सफर

पीएम मोदी पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2019 में दूसरी बार और 9 जून 2024 को तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। इस प्रकार से वे नेहरू के बाद लगातार तीन बार पीएम बनने वाले पहले नेता बने।

मोदी ने अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में करीब 13 साल कार्य किया है। इस तरह, वे 8,900 से अधिक दिन किसी न किसी चुनी हुई सरकार के नेता रहे। इससे वे भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक किसी सरकार के मुखिया रहने का रिकॉर्ड भी रखते हैं।

pm modi Tenure
pm modi Tenure

इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड पहले ही टूटा

जुलाई 2025 में मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए देश में दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार पीएम रहने का रिकॉर्ड बनाया था। इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार 4,077 दिन प्रधानमंत्री पद संभाला था। मोदी ने उस रिकॉर्ड को तोड़ा और अब नेहरू का रिकॉर्ड भी उनकी पहुंच में है।

pm modi
pm modi

गरीब कल्याण रहा मूल मंत्र

सोमवार को 12 साल पूरे होने पर मोदी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं है। उन्होंने कहा कि गरीब और वंचित तबके का कल्याण हमेशा उनकी सरकार की प्राथमिकता रहा है।

उन्होंने जन धन योजना, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं करोड़ों नागरिकों को सम्मान और बेहतर जीवन देने के लिए बनाई गई थीं।

पीएम मोदी ने खासतौर से तकनीक की भूमिका को इंगित किया। उन्होंने कहा कि डीबीटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए मदद सीधे लोगों तक पहुंच रही है। इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई, दक्षता बढ़ी और शासन पर लोगों का भरोसा मजबूत हुआ। उन्होंने कहा कि अंत्योदय यानी सबसे पीछे खड़े इंसान को आगे लाना उनकी सरकार की सोच का आधार रहा है।

बदला हुआ भारत, बदला संदर्भ

जब नेहरू देश पर शासन कर रहे थे, तब भारत की जनसंख्या करीब 34 करोड़ थी। साल 2014 में जब मोदी पीएम बने तब यह 131 करोड़ हो चुकी थी और अब 146 करोड़ से अधिक है।

लोकतंत्र का दायरा भी काफी बड़ा हो चुका है। साल 1951-52 के पहले आम चुनाव में 53 दल मैदान में उतरे थे, 2014 में यह संख्या 464 और 2024 में 744 तक पहुंच गई। इस बदलते लोकतांत्रिक परिदृश्य में तीन बार बहुमत से जीतना और रिकॉर्ड कार्यकाल तक पहुंचना इसे ऐतिहासिक बनाता है।

गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 12 सालों में सरकारी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सुविधाओं, आर्थिक सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा है।

राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पटना में मीडिया से बात करते हुए मोदी के 12 साल के कार्यकाल को देश के लिए गर्व का दौर बताया। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया।

FAQ

  1. नरेंद्र मोदी किस तारीख को नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ेंगे?
    पीएम मोदी 10 जून 2026 को जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। उस दिन वे लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहेंगे, जो नेहरू के 4,398 दिन से एक दिन अधिक है। इससे वे भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत लोकतांत्रिक प्रधानमंत्री बन जाएंगे।
  2. क्या नेहरू का कुल कार्यकाल मोदी से अधिक था?
    हां, नेहरू 1947 से 1964 तक कुल 16 साल और 286 दिन प्रधानमंत्री रहे। लेकिन पहला आम चुनाव 1952 में हुआ था, इसलिए चुने हुए पीएम के रूप में उनके दिन 1952 से गिने जाते हैं। मोदी का पूरा कार्यकाल चुनावी जनादेश पर आधारित रहा है, इसीलिए यह तुलना इस आधार पर की जाती है।
  3. मोदी से पहले किस नेता का लगातार पीएम रहने का रिकॉर्ड था?
    मोदी से पहले इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 तक लगातार 4,077 दिन पीएम पद संभाला था। मोदी ने जुलाई 2025 में उनका यह रिकॉर्ड तोड़ा था। अब वे नेहरू के रिकॉर्ड को भी पार कर रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़ें....

कितनी संपत्ति की मालकीन हैं कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन?

कौन हैं मीनाक्षी नटराजन? जिनके लिए कांग्रेस ले रही पांच लाख परसेंट की जिम्मेदारी

मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाने पर कांग्रेस में बवाल, क्रॉस वोटिंग की आशंका

22 करोड़ के मालिक हैं तरुण चुघ, गैस एजेंसी वाले रजनीश अग्रवाल के पास

Tags:
  • पीएम मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी
  • पंडित जवाहरलाल नेहरू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती