मोदी 3.0 में वीरेंद्र कुमार खटीक की एंट्री, पीएम के साथ ली मंत्री पद की शपथ

Ravi Singh | Jun 09, 2024, 20:01 IST
Share
thj
thj

तीसरे कार्यकाल में कौन-कौन से सांसद मंत्री बनेंगे इसको लेकर संभावित मंत्रियों के नाम लगातार सामने आ रहे हैं। इन सभी कारणों से वीरेंद्र खटीक को मोदी 3.0 में केंद्रीय मंत्री बनाया गया है।

Modi Cabinet 3.0 : मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। यही कारण है कि अब बीजेपी आलाकमान इस सफलता का फल भी मध्य प्रदेश को देने जा रहा है। तीसरे कार्यकाल में कौन-कौन से सांसद मंत्री बनेंगे इसको लेकर संभावित मंत्रियों के नाम लगातार सामने आ रहे हैं। इन सभी कारणों से वीरेंद्र खटीक को मोदी 3.0 में केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। टीकमगढ़ लोकसभा सीट से वीरेंद्र कुमार खटीक ( Virendra Kumar Khatik ) ने कांग्रेस उम्मीदवार को 4 लाख 03 हजार 312 वोटों से हराया था।

कौन है वीरेंद्र कुमार खटीक

वीरेंद्र कुमार खटीक 1996 से लेकर 2009 तक लगातार सागर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए है। साल 2009 में परिसीमन के बाद टीकमगढ़ सीट अस्तित्व में आई। तभी से वीरेंद्र खटीक टीकमगढ़ लोकसभा सीट से चुनते आ रहे हैं। देखा जाए तो वो 11वीं, 12वीं, 13वीं, 14वीं, 15वीं, 16वीं, 17वीं के बाद अब 18वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए हैं। सितंबर 2017 में मोदी सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में केंद्रीय राज्य मंत्री बने थे। वीरेंद्र कुमार 17वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर चुने गए थे। उन्‍होंने ही प्राइम मिनिस्‍टर नरेंद्र मोदी को सांसद पद की शपथ दिलाई थी।

सादगी के लिए जाने जाते हैं

वीरेंद्र खटीक अपनी सादगी को लेकर जाने जाते हैं। वे कभी बाजार में सब्जी तो कभी स्कूटर पर घूमते नजर आ जाते हैं। हालांकि चुनाव के पहले तक उनके क्षेत्र में उनके खिलाफ विरोध भी देखने को मिला था। बावजूद इसके उन्होंने इस चुनाव में बंपर जीत दर्ज की है।

वीरेंद्र खटीक की पढ़ाई और प्रॉपर्टी

सागर वीरेंद्र खटीक की जन्मभूमि है। उनका जन्म 27 फरवरी 1954 को सागर में हुआ था, उन्होंने डॉ. हरि सिंह गौर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई से 2007 में पीएचडी पूरी की। उनके पास 2 करोड़ 88 लाख की प्रॉपर्टी है। वीरेंद्र के खिलाफ कोई क्रिमिनल केस नहीं है। एक अंगूठी और एक चेन समेत उनके पास कुल 4 तोला सोना है। एक रिवॉल्वर, एक स्कूटर और तीस हजार रुपए का एक मोबाइल है। उनकी पत्नी के पास 20 तोला सोना, 2 किलो चांदी, 2 स्कूटी और 15 हजार का एक मोबाइल है।

राजनीतिक सफर

1982 से 1984 तक वे बीजेपी युवा मोर्चा के महामंत्री रहे
1987 में उन्होंने बजरंग दल का जिला मंत्री का पद संभाला।
1995 में उन्हें बीजेपी की अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
1996 में पहली बार सांसद बने।
2004 में सागर लोकसभा चुनाव जीते।
2009 में टीकमगढ़ लोकसभा अस्तित्व में आई।
टीकमढ़ से लगातार चौथी बार जीत हासिल की।
2014 में चुनाव जीते
2017 में मंत्री मंडल के विस्तार के दौरान राज्यमंत्री बनाया गया।
2019 में चुनाव जीतने के बाद कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।
17वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर बने थे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • वीरेंद्र कुमार खटीक
  • Modi Cabinet 3.0
  • Virendra Kumar Khatik
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि