केंद्रीय कैबिनेट बैठक : त्योहार से पहले 11.72 लाख रेलवे कर्मचारियों को बोनस का ऐलान, खेती के लिए दो नई योजनाओं को मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने दिवाली से पहले जहां किसानों की आय बढ़ाने के लिए दो बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी है, वहीं रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने पर भी सहमति जताई है।

Advertisment
author-image
Ravi Singh
एडिट
New Update
modi cabinet meeting
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Modi Cabinet Meeting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार, 3 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कई बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गई। दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने पर भी सहमति बनी है। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ( Ashwini Vaishnav ) ने बताया कि पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अलावा किसानों से जुड़ी कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। 

किसानों को भी मिला तोहफा

आज कैबिनेट की बैठक में सबसे बड़ा फैसला किसानों को लेकर किया गया है। ये फैसला किसानों  की आय बढ़ाने और मध्यम वर्ग के लोगों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने से जुड़ा है। इसके दो स्तंभ हैं पहला पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना दूसरा कृषोंति योजना है। इन दोनों योजनाओं के लिए 1 लाख 01 हजार 321 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। इसमें 9-9 योजनाएं शामिल की गई हैं। इनमें से कई चीजें किसानों की आय और मध्यम वर्गीय परिवारों की थाली से कनेक्शन रखती हैं।

रेलवे कर्मचारियों को तोहफा

इसके साथ ही कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को बोनस का तोहफा देने को भी मंजूरी दी गई है। रेलवे में बेहतरीन प्रदर्शन को मान्यता देते हुए कैबिनेट ने 11 लाख 72 हजार 240 रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस 2028.57 करोड़ रुपए देने को मंजूरी मिल गई है। यह राशि रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्टीरियल स्टाफ और अन्य ग्रुप एक्ससी कर्मचारियों को मिलेगी।

चेन्नई मेट्रो को भी हरी झंडी

चेन्नई मेट्रो फेज 2 को भी मंजूरी मिल गई है। इस पर 63 हजार 246 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह फेज 119 किलोमीटर का होगा। इसमें 120 स्टेशन होंगे। इसके निर्माण में केंद्र और राज्य की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी होगी। 

इन भाषाओं को मिला शास्त्रीय दर्जा

इसके साथ ही 5 भाषाओं को शास्त्रीय भाषाओं का दर्जा दिया गया है। मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली भाषाओं को शास्त्रीय भाषाओं का दर्जा दिया गया ह। तमिल, संस्कृत, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओडिया को पहले से ही शास्त्रीय भाषाओं का दर्जा प्राप्त था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

शिवराज सिंह चौहान पीएम मोदी SHIVRAJ SINGH CHOUHAN अश्विनी वैष्णव किसानों को तोहफा Ashwini Vaishnav Modi cabinet मोदी कैबिनेट railway employees pm modi केंद्रीय कैबिनेट बैठक