दिल्ली-महाराष्ट्र में 62 साल बाद एक साथ आया मॉनसून, पंचकूला में कार सहित बही महिला बाल-बाल बची; 23 राज्यों में होगी भारी बारिश

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
दिल्ली-महाराष्ट्र में 62 साल बाद एक साथ आया मॉनसून, पंचकूला में कार सहित बही महिला बाल-बाल बची; 23 राज्यों में होगी भारी बारिश

NEW DELHI. दिल्ली और महाराष्ट्र में 62 साल बाद एक साथ मॉनसून की एंट्री हुई है। अगले 2 दिनों में मॉनसून दिल्ली और मुंबई में पूरी तरह से एक्टिव हो जाएगा। मुंबई में कुछ हिस्सों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देश के 23 राज्यों में 4 दिन तक भारी बारिश के आसार हैं।





पंचकूला में कार सहित बही महिला बाल-बाल बची







— Oxomiya Jiyori ???????? (@SouleFacts) June 25, 2023





भारी बारिश की वजह से पंचकूला में एक महिला कार सहित बह गई। हालांकि कुछ लोगों ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाल लिया।





23 राज्यों में 4 दिन भारी बारिश की संभावना





मौसम विभाग के अनुसार देश के करीब 23 राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश की संभावना है। इनमें झारखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं।





शनिवार को 6 राज्यों में मॉनसून की एंट्री





इस बार मॉनसून ने देश में भले ही 7 दिन लेट एंट्री ली हो, लेकिन शनिवार को 1 दिन में ये 6 राज्यों में पहुंच गया था। मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मॉनसून की एंट्री हो गई थी। वहीं कई राज्यों में मॉनसून तय वक्त पर पहुंचा है। उत्तराखंड और हिमाचल को एक ही दिन में मॉनसून ने कवर कर लिया।





नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर करंट लगने से महिला की मौत





नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। साक्षी आहूजा ने पानी से बचने के लिए बिजली का खंभा पकड़ लिया था, इससे उसे करंट लगा और उसकी मौत हो गई।





ये खबर भी पढ़िए..





मणिपुर में हजारों महिलाओं की भीड़ ने रोका सेना का ऑपरेशन, सुरक्षाबलों को छोड़ने पड़े 12 उग्रवादी, यहां 2 महीने से हिंसा का दौर





मुंबई में 4 मंजिला बिल्डिंग का एक हिस्सा ढहा





मुंबई के घाटकोपर इलाके में 4 मंजिला बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया। मलबे में 6 लोग फंस गए थे, जिसमें से 4 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। 2 लोगों को निकालने के लिए NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।



पंचकूला में कार के साथ बही महिला दिल्ली-महाराष्ट्र में एक साथ मॉनसून possibility of rain in 23 states heavy rain expected in Madhya Pradesh and Rajasthan woman flow with car in Panchkula भारत में मॉनसून Monsoon together in Delhi-Maharashtra monsoon in india 23 राज्यों में बारिश की संभावना मध्यप्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश के आसार