केरल पहुंचा मॉनसून, इस बार 8 दिन की देरी, 24-25 जून तक एमपी आने की संभावना  

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
केरल पहुंचा मॉनसून, इस बार 8 दिन की देरी, 24-25 जून तक एमपी आने की संभावना  

Thiruvananthapuram. देश में मॉनसून की दस्तक हो गई है। गुरुवार, 8 मई को मॉनसून ने केरल के तट पर आगाज कर दिया है। आठ दिन की देरी के बाद मॉनसून केरल पहुंच गया है। इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मॉनसून 24-25 जून तक मध्यप्रदेश में पहुंचने की संभावना है।



मॉनसून आठ दिन की देरी से केरल पहुंचा



मौसम हर पल करवट बदल रहा है। कहीं बारिश की फुहारें पड़ रही हैं तो दूसरी जगहों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार (8 जून) को लोगों को खुशखबरी दी है। दरअसल, आठ दिन के देरी के बाद मॉनसून केरल पहुंच गया है। 



 ये भी पढ़ें...






आईएमडी ने 4 जून को मॉनसून की संभावना जताई थी



आईएमडी ने रविवार (4 जून) को कहा था कि केरल में मॉनसून के पहुंचने की तारीख से तीन से चार दिन की देरी हो सकती है। सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राज्य में एक जून को करीब सात दिनों के अंतर से दस्तक देता है। विभाग ने मई के मध्य में कहा था कि यह चार जून तक केरल पहुंच सकता है। 



मॉनसून को लेकर दी थी ये जानकारी



भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार (4 जून) को एक बयान में कहा था कि दक्षिण अरब सागर के ऊपर पश्चिमी हवाओं के बढ़ने से परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। साथ ही, पश्चिमी हवाओं की गहराई धीरे-धीरे बढ़ रही है और इन हवाओं की गहराई औसत समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर तक पहुंच गई है। मॉनसून को केरल तट में टकराने में तीन से चार दिन का समय और लग सकता है। 



MP में 24-25 जून तक आएगा मॉनसून



मध्यप्रदेश में मॉनसून भले ही 24 से 25 जून तक आए, लेकिन प्रदेश में आंधी और पानी का दौर जारी है। मंगलवार (6 जून) दोपहर 1 बजे भोपाल में बादल छाए गए। आधे घंटे बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। राजधानी के कुछ हिस्सों में तेज पानी गिरा। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मॉनसून 8 जून तक केरल पहुंच चुका है। अब इसके प्रदेश में भी देरी से पहुंचेगा।



प्रदेश में मॉनसून की एंट्री खंडवा-खरगोन से होगी



प्रदेश में मॉनसून की एंट्री खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर के रास्ते हो सकती है। पिछले साल भी मानसून यहीं से आया था। पहले केरल में 4 जून और MP में 18 से 20 जून तक मॉनसून के आने का पूर्वानुमान जताया गया था, लेकिन मानसून लेट हो गया है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक अब मॉनसून 4 दिन लेट हो जाएगा। इसका असर मध्यप्रदेश में भी पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इससे पहले 2018 में 26 जून को मॉनसून की एंट्री प्रदेश में हुई थी। अब केरल में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में मप्र में मॉनसून के 24-25 जून तक प्रदेश में आने की संभावना है।


Monsoon knocks weather news मौसम समाचार 24-25 जून तक एमपी पहुंचेगा 8 दिन देरी से केरल आया मॉनसून केरल पहुंचा मॉनसून मॉनसून की दस्तक will reach MP by June 24-25 Monsoon arrived in Kerala 8 days late Monsoon reaches Kerala