अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, केरल पहुंच रहे बादलों को रोका; अब लेट होगा मानसून

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, केरल पहुंच रहे बादलों को रोका; अब लेट होगा मानसून

NEW DELHI. मानसून अब केरल पहुंचने में लेट होगा। अरब सागर में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय उठा है। इसने केरल पहुंच रहे मानसून के बादलों को रोक लिया है। ये तूफान अभी 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान अभी गोवा से करीब 920 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण और मुंबई से 1050 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में है।





मौसम विभाग ने मछुआरों को दी सलाह





तूफान के उत्तर दिशा में बढ़ने और धीरे-धीरे एक बहुत ही तेज चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसकी वजह से 6 जून को केरल-कर्नाटक के और लक्षद्वीप के तटों पर और 8 जून से 10 जून तक कोंकण-गोवा-महाराष्ट्र तटों पर समुद्र में तेज हवाओं के साथ और बहुत ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इस वजह से मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह दी है।





बादल रुके, अब मानसून में होगी देरी





चक्रवाती तूफान की वजह से इस साल मानसून को केरल पहुंचने में और देरी होगी। इस बार मानसून जून के दूसरे हफ्ते में केरल पहुंचेगा। केरल में मानसून 8 या 9 जून को दस्तक देगा। इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि 1 जून को केरल में दस्तक देने वाला मानसून 5 जून को आएगा, लेकिन ये अनुमान सही नहीं रहा। पिछले साल मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था। वहीं 2021 में 1 जून को मानसून केरल पहुंच गया था। तूफान की वजह से बादल 4 दिन से एक ही जगह रुक गए हैं। इस वजह से मानसून में देरी की आशंका है।





केरल में बारिश होगी, पर ये मानसूनी नहीं होगी





केरल और तटीय कर्नाटक क्षेत्र में इस हफ्ते के आखिर में बारिश शुरू होने की संभावना है। मानसून आने की परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने से उसे मानसूनी बारिश नहीं माना जाएगा।





ये खबर भी पढ़िए..





जैसलमेर में युवक ने युवती को किया किडनैप, घास में आग लगाई और लड़की को गोद में उठाकर लिए फेरे; वीडियो वायरल





7 राज्यों में बारिश और 8 राज्यों में लू के आसार





8 जून तक केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर पूर्व आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड और उत्तर प्रदेश में भी 8 जून तक लू चलने की आशंका जताई गई है।



Meteorological Department बिपरजॉय तूफान ने बादलों को रोका देश में लेट होगा मानसून चक्रवाती तूफान बिपरजॉय Biparjoy storm stopped the clouds Monsoon will be late in the country मौसम विभाग Monsoon in the country देश में मानसून Cyclone Biparjoy