केरल में 4 दिन देरी से पहुंचेगा मानसून, 5 जून तक देगा दस्तक, आईएमडी का अनुमान- इस साल सामान्य बारिश

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
केरल में 4 दिन देरी से पहुंचेगा मानसून, 5 जून तक देगा दस्तक, आईएमडी का अनुमान- इस साल सामान्य बारिश

NEW DELHI. इस साल केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून चार दिन देरी से प्रवेश करेगा। इंडियन मीटियरोलॉजिकल डिपार्टमेंट ( IMD) के मुताबिक मानसून 5 जून तक दक्षिणी राज्य में पहुंच सकता है। मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल में दस्तक देता है। इसके साथ ही देश में मानसून की आधिकारिक शुरुआत समझी जाती है। हालांकि, दक्षिणी विक्षोभ के करण मप्र सहित कई प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो रही है।





इस साल सामान्य बारिश 





मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मानसून के सामान्य रहने का अनुमान है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि बारिश सामान्य रहती है तो देश में फूड ग्रेन प्रोडक्शन भी नॉर्मल रहेगा। यानी इससे महंगाई से राहत मिल सकती है। देश में किसान आमतौर पर 1 जून से गर्मियों की फसलों की बुआई शुरू करते हैं। ये वो समय होता है जब मानसून की बारिश भारत पहुंचती है। फसल की बुआई अगस्त की शुरुआत तक जारी रहती है।





ये भी पढ़ें...















ऐसे समझें सामान्य बारिश को





आईएमडी ने बताया कि लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) की 96% बारिश हो सकती है। यदि बारिश LPA के 90-95% के बीच होती है तो इसे सामान्य से कम कहा जाता है। LPA 96%-104% हो तो इसे सामान्य बारिश कहा जाता है। LPA अगर 104% से 110% के बीच है तो इसे सामान्य से ज्यादा बारिश कहते हैं। 110% से ज्यादा को एक्सेस बारिश और 90% से कम बारिश को सूखा पड़ना कहा जाता है।





एकोनॉमी के लिए अच्छी बारिश जरूरी





देश में सालभर जितनी बारिश होती है, उसका 70% पानी दक्षिण-पश्चिम मानसून में बरसता है। अब भी हमारे देश में 70% से 80% किसान सिंचाई के लिए बारिश के पानी पर निर्भर हैं। ऐसे में उनकी पैदावार पूरी तरह से मानसून के अच्छे या खराब रहने पर निर्भर करती है। खराब मानसून होने पर महंगाई भी बढ़ती है। एग्रीकल्चर सेक्टर की भारतीय अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी करीब 20% है। वहीं, देश की आधी आबादी को रोजगार कृषि क्षेत्र ही देता है। अच्छी बारिश का आशय है कि आधी आबादी की आमदनी फेस्टिव सीजन से पहले अच्छी हो सकती है। जिससे उनकी खर्च करने की क्षमता भी बढ़ेगी।





क्या है  मानसून आने का नियम





देश में मानसून आने की घोषणा तब की जाती है जब केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में मानूसन की शुरुआत की घोषणा करने वाले 8 स्टेशनों में लगातार दो दिनों तक कम से कम 2.5 मिमी बारिश हो जाती है।



 



इस साल सामान्य बारिश केरल में 5 जून को दस्तक देगा मानसून चार दिन देरी से केरल पहुंचेगा मानसून IMD Normal rain this year Monsoon will knock in Kerala on June 5 Monsoon will reach Kerala four days late केरल में मानसून Monsoon in Kerala आईएमडी