आसमान में आज शाम अनोखी खगोलीय घटना, चंद्रमा, शुक्र और शनि होंगे बेहद पास, करीब डेढ़ घंटे दिखेगा ये नजारा

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
आसमान में आज शाम अनोखी खगोलीय घटना, चंद्रमा, शुक्र और शनि होंगे बेहद पास, करीब डेढ़ घंटे दिखेगा ये नजारा

BHOPAL. 23 जनवरी सोमवार को आसमान में बहुत ही अनोखा और सुंदर खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। आसमान में चंद्रमा, शुक्र और शनि तीन ग्रहों की युति आसमान में एकदम साफ और स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। इस अनोखी खगोलीय घटना का नजारा हम सभी खुली आंखों से देख सकेंगे। इसके अलावा वेधशाला में दूरबीन की मदद से इस सुंदर खगोलीय नजारें का लुप्त उठा सकते हैं। 23 जनवरी 2023 को सूर्यास्त के बाद आकाश में पश्चिम दिशा की तरफ चंद्रमा, शुक्र और शनि ग्रह 3 एक साथ नजर आएंगे। 



चंद्रमा-शुक्र-शनि की युति देखने को मिलेगी



जीवाजी वेधशाली, उज्जैन, मध्य प्रदेश के अनुसार आज शाम को यह सुंदर खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा, जब तीन प्रमुख ग्रह चंद्रमा-शुक्र-शनि की युति देखने को मिलेगी। 23 जनवरी को द्वितीया तिथि पर सायन गणना के अनुसार चंद्रमा कुंभ राशि में 27 अंश और 2 कला पर होगा और उसकी क्रांति 16 अंश 59 कला दक्षिण होगी।



ये खबर भी पढ़िए...



जबलपुर में 25 जनवरी को बिशप बोर्ड ऑफ एजुकेशन की जमीन की ई-नीलामी, कई संस्थान खरीदने के इच्छुक




शुक्र ग्रह कुंभ राशि में 25 अंश 13 कला पर होगा और उसकी क्रांति 14 अंश 29 कला दक्षिण होगी। इसी प्रक्रा शनि ग्रह भी कुंभ राशि में 24 अंश 50 कला पर होगा और उसकी क्रांति 14 अंश 25 कला दक्षिण होगी। इस तरह हम देखते हैं कि चंद्रमा के साथ शुक्र और शनि ग्रह एक ही राशि में अत्यंत पास-पास हैं। 



शुक्र-शनि और चंद्रमा एक राशि में एक साथ रहेंगे



ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार शनि 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और शुक्र भी 22 जनवरी को कुंभ राशि की यात्रा पर हैं वहीं चंद्रमा 23 जनवरी की शाम को कुंभ राशि में विचरण करेंगे। ऐसे में आज शाम को शुक्र-शनि और चंद्रमा का एक राशि में एक साथ रहेंगे। इस तरह से  आज शाम को चंद्रमा,शुक्र और शनि तीनों ही एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आएंगे। 



23 जनवरी को सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा की तरफ चंद्रमा का आकार एक हसिये की तरह दिखाई देगा। वहीं चंद्रमा के बिलकुल नीचे दक्षिण की ओर चमकता हुए शुक्र भी बेहद चमकता हुआ दिखाई देगा। शुक्र ग्रह के ठीक नीचे शनि ग्रह को भी आसानी के साथ देखा जा सकता है हालांकि शनि की चमक थोड़ी फीकी रहेगी। 



डेढ़ घंटे तक दिखेगा ये नजारा



सोमवार, 23 जनवरी 2023 को चंद्रमा 07 बजकर 54 मिनट पर अस्त हो रहा है। ऐसे में लोग इस शनि-शुक्र और चंद्रमा के अनोखे नजारे को करीब 1 घंटा 30 मिनट तक बहुत ही अच्छी तरह देख सकेंगे। इस अनोखे नजारे को लोग अपने घर की छत पर खड़े होकर खुली आंखों से बहुत ही अच्छी तरह से देख सकते हैं। इसे देखने में किसी भी तरह के टेलिस्कोप की जरूरत नहीं पड़ेगी। 


चंद्रमा-शुक्र-शनि की युति आसमान में तीन ग्रह एक साथ आज चंद्रमा शुक्र शनि दिखेंगे एक साथ आसमान में आज शाम अनोखी खगोलीय घटना Moon-Venus-Saturn conjunction three planets together sky today Moon Venus and Saturn will be seen together A unique astronomical phenomenon sky evening