कर्नाटक चुनाव में 69% वोटिंग, 5 सर्वे में से 1 में बीजेपी की सरकार, 3 में कांग्रेस बड़ी पार्टी, लेकिन बहुमत नहीं; JDS किंग मेकर

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
कर्नाटक चुनाव में 69% वोटिंग, 5 सर्वे में से 1 में बीजेपी की सरकार, 3 में कांग्रेस बड़ी पार्टी, लेकिन बहुमत नहीं; JDS किंग मेकर

BANGLORE. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म हो गया है। 224 सीटों पर हुए चुनाव में 69 प्रतिशत वोटिंग हुई है। कर्नाटक में वोटिंग के दौरान 3 जगहों पर हिंसा हुई। बासवाना बागेवाड़ी तालुक में लोगों ने कुछ EVM और VVPAT मशीनों को तोड़ दिया। इसके साथ ही अधिकारियों की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। यहां ऐसी अफवाह उड़ी थी कि अधिकारी EVM बदल रहे थे।





युवाओं ने लाठियों से किया हमला





पद्मनाभ विधानसभा के पपैया गार्डन पोलिंग बूथ पर कुछ युवाओं ने अपने विरोधियों पर लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं को भी चोट आई है। वहीं बेल्लारी के संजीवारायानाकोटे में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई।





मतदान के बीच एक-दूसरे पर निशाना





कर्नाटक में मतदान के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने दावा किया था कि चित्तपुर विधानसभा के चमनूर गांव के एक पोलिंग बूथ में प्रिसाइडिंग ऑफिसर लोगों को बीजेपी को वोट देने के लिए उकसा रहे थे। इसके बाद यहां कुछ देर के लिए वोटिंग रोक दी गई थी। बेंगलुरु दक्षिण से बीजेपी विधायक तेजस्वी सूर्या ने कहा था कि बजरंगबली की जन्मभूमि कर्नाटक 13 मई को सभी सवालों के जवाब दे देगी। डीके शिवकुमार और कांग्रेस पार्टी LPG सिलेंडर की पूजा कर रहे हैं, उसका हम स्वागत करते हैं। हमें खुशी है कि कांग्रेस किसी तरह की पूजा तो कर रही है।





इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया





इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के पोल के मुताबिक कांग्रेस को 106 से 118 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 79 से 92 सीट मिल सकती हैं। वहीं जेडीएस को 22 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है।





टुडेज चाणक्य





टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 120 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 92 और जेडीएस को 12 सीटें मिल सकती हैं।





टाइम्स नाउ





टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के पार जाती दिख रही है। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 106 से 120 सीटें, बीजेपी को 78 से 92 और जेडीएस को 20 से 26 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।





एबीपी न्यूज-सी वोटर





सर्वे में कांग्रेस को 110 से 122, बीजेपी को 73 से 85 और जेडीएस को 21 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है। सरकार कांग्रेस की बन रही है। इस सर्वे में 73 हजार लोगों का फीडबैक है। 44 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस की, 32 प्रतिशत ने बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान लगाया।





जी न्यूज-मैट्रिज





सर्वे में बीजेपी को 103 से 118, कांग्रेस को 82 से 97 और जेडीएस को 28 से 33 सीटें मिलने का अनुमान है। सैंपल साइज के लिहाज से ये सबसे बड़ा ओपिनियन पोल है। इसमें 224 सीटों पर 3 लाख 36 हजार लोगों से सवाल किए गए थे। हर विधानसभा सीट पर 1500 लोगों से बात की गई।





इंडिया टीवी-CNX





सर्वे के मुताबिक कांग्रेस 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। बीजेपी 85 और जेडीएस 32 सीटें जीत सकती है। यानी बहुमत किसी को नहीं मिल रहा है। ये सर्वे 6 मई को हुआ था। इसमें 112 सीटों के 11 हजार 200 लोगों से बात की गई थी।



Violence at 3 places 69% Voting in Karnataka Elections Voting in Karnataka Elections कर्नाटक विधानसभा चुनाव Karnataka assembly elections EVM बदलने की अफवाह 3 जगहों पर हिंसा कर्नाटक चुनाव में 69 प्रतिशत वोटिंग कर्नाटक चुनाव में मतदान Rumors of changing EVM