देशभर के अलग- अलग विभागों में 7500 से ज्यादा वैकेंसी, 7वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, जानें पात्रता और नियम
Pratibha Rana | Dec 10, 2023, 24:00 IST
देशभर के अलग- अलग विभागों में 7500 से ज्यादा वैकेंसी, 7वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, जानें पात्रता और नियम
इस हफ्ते देशभर के अलग- अलग विभागों में कई पद भरे जाने हैं। इस पदों के लिए आप जल्द से जल्द अप्लाई कर सकते है।
BHOPAL. गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। देश के अलग-अलग राज्यों में बंपर भर्तियां निकली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 4500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसमें जूनियर क्लर्क, चपरासी और स्टेनोग्राफर (ग्रेड-3) जैसे पद शामिल है। महाराष्ट्र के अलग-अलग जिला कोर्ट में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए हाईकोर्ट की वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने जूनियर क्लर्क, चपरासी और स्टेनोग्राफर (ग्रेड-3) पदों पर बम्पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 4629 है। इस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 18 दिसंबर तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
स्टेनोग्राफर और जूनियर क्लर्क के लिए कैंडिडेट्स की किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। जबकि चपरासी/हमाल के लिए 7वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते है।
इन पदों पर अप्लाई करने लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 38 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी गई है।
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन 7 स्टेप से होगा। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट, इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट, मराठी शॉर्टहैंड टेस्ट, इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट, मराठी टाइपिंग टेस्ट, क्लीनिंग एक्टिवनेस टेस्ट और इंटरव्यू शामिल है ।
रेलवे में 3093 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भारतीय रेलवे ने आईटीआई पास युवाओं के लिए अपरेंटिस के अलग-अलग पदों पर भर्तियों निकाली है। उम्मीदवार 1 जनवरी 2024 तक rrcnr.org पर जाकर इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी।
बॉम्बे हाईकोर्ट में 4629 वैकेंसी
जॉब डिटेल्स...
- स्टेनोग्राफर (ग्रेड -3)- 568 पद
- जूनियर क्लर्क- 2795 पद
- चपरासी/हमाल- 1266 पद
- कुल पदों की संख्या- 4629
पात्रता
ये उम्र चाहिए
इन पदों पर अप्लाई करने की फीस
- सामान्य श्रेणी - 1000 रुपए
- एससी/एसटी/ओबीसी/एसबीसी- 900 रुपए
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर ऐसे करें अप्लाई....
- बॉम्बे हाईकोर्ट की वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाएं।
- भर्ती टैब पर क्लिक करें।
- संबंधित भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिंक पर क्लिक करें।
- अब New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- मांगी हुई जानकारी भरकर, फीस जमा करें।
रेलवे में भी निकली बंपर भर्तियां
फीस
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस- 100 रुपए
- एससी, एसटी, महिला उम्मीदवार- फ्री
सिलेक्शन प्रोसेस
अप्लाई करने का प्रोसेस
- वेबसाइट rrcnr.org पर जाएं।
- भर्ती सेक्शन पर जाकर क्लिक करें।
- RRC NR Apprentice Recruitment 2023 पर जाएं।
- मांगी हुई जानकारी और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस भरकर फॉर्म को सब्मिट कर दें।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA