मां के लिए खास दिन, मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाते हैं Mothers Day

Kaushiki | May 10, 2025, 16:30 IST
mother's day 2025
मदर्स डे 2025 (Mother's Day 2025) भारत में 11 मई को मनाया जाएगा। यहां जानिए इसका इतिहास, महत्व और क्यों हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाते हैं।

मां हमारे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण और प्यारी शख्सियत है। वह हमारे लिए सबसे पहले सोचती है, हमें प्यार करती है और हर मुश्किल में हमारे साथ खड़ी रहती है। मां का प्यार बिना शर्त होता है और उसकी ममता अनमोल है।



जब हम बीमार पड़ते हैं या दुखी होते हैं, तो मां ही हमारा सहारा बनती है। उसकी मुस्कान हमारे जीवन में खुशियों का संचार करती है। मां का स्थान हमारे दिल में बहुत ही खास है, क्योंकि उसने हमें जीवन में अच्छा बनने का रास्ता दिखाया है।



ये खबर भी पढ़ें... 18 अप्रैल विश्व धरोहर दिवस : खजुराहो से सांची तक, मध्य प्रदेश की अमर धरोहरें



कब है मदर्स डे

मदर्स डे का इतिहास

मदर्स डे का इतिहास बहुत पुराना और इंस्पिरेशनल है। इसकी शुरुआत अमेरिका में हुई थी। 1908 में, एक अमेरिकी महिला अन्ना जार्विस ने अपनी मां एन रीव्स जार्विस की याद में पहली बार मदर्स डे मनाया। उसकी मां एक शांति कार्यकर्ता थीं और उन्होंने अमेरिकी सिविल वॉर के समय घायल सैनिकों की देखभाल की थी।



अन्ना ने इस दिन को मांओं का सम्मान करने के लिए एक खास दिन बनाने की मांग की। वह चाहती थीं कि सभी माताओं को उनके त्याग, प्यार और मेहनत के लिए सम्मानित किया जाए। छह साल बाद, यानी 1914 में, अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इस दिन को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी। उन्होंने मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे घोषित कर दिया।



तब से यह दिन पूरे अमेरिका में माताओं का सम्मान करने का अवसर बन गया है। धीरे-धीरे यह त्योहार दुनिया के कई देशों में भी फैल गया और आज यह हर जगह बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।



मदर्स डे का उद्देश्य माताओं के प्रति अपने प्यार और कृतज्ञता जताना है। यह दिन हमें सिखाता है कि मां का प्यार और त्याग अनमोल है और हमें उन्हें सम्मान देना चाहिए।



ये खबर भी पढ़ें...विश्व धरोहर दिवस : खतरे में बालोद पुरातात्विक संग्रहालय, ऐतिहासिक मूर्तियां हो रहीं खंडित



क्यों मनाते हैं मातृ दिवस

मातृ दिवस मनाने का मुख्य कारण है मां के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और ग्रटीटुड एक्सप्रेस करना। मां बहुत मेहनत करती है और अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है। वह घर का हर काम अपने प्यार और समर्पण के साथ संभालती है। उनका प्यार बिना शर्त होता है और उसकी ममता हमारे जीवन का आधार है।



वह हमारे अच्छे भविष्य के लिए हर सुख-दुख में हमारे साथ रहती है। उसकी देखभाल, त्याग और संघर्ष को समझकर ही हमें यह एहसास होता है कि मां का स्थान हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है। मातृ दिवस का दिन हमें यह सिखाता है कि हमें अपनी मां के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम उन्हें धन्यवाद कहें और उनका सम्मान करें।



हमें उनकी मेहनत, प्यार और त्याग को कभी नहीं भूलना चाहिए। इस विशेष दिन पर हम अपने प्रेम और आभार का इजहार कर सकते हैं। मां का प्यार हमारे जीवन का सबसे अनमोल खजाना है और हमें हर रोज उन्हें वह सम्मान और प्यार देना चाहिए, जो वह डेसर्व करती हैं। इस तरह, मातृ दिवस हमारे दिलों में मां के प्रति सम्मान और प्रेम को और भी गहरा बनाता है।



ये खबर भी पढ़ें... नीमच में CRPF के 86वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए अमित शाह , देखें तस्वीरें



मातृ दिवस को कैसे मनाएं

मदर्स डे को मनाने के कई खास तरीके हैं। लोग अपनी मां को फूल, ग्रीटिंग कार्ड, मिठाई और उपहार देकर सम्मानित करते हैं। कुछ परिवारें बाहर जाकर मां के साथ खाना खाने जाते हैं या घर पर ही विशेष पकवान बनाते हैं।



सोशल मीडिया पर मां के लिए प्यार भरे पोस्ट और तस्वीरें साझा की जाती हैं, जिससे उनकी अहमियत दर्शाई जाती है। अपने दिल की बात लिखकर या खुद से बने कार्ड भेजकर भी लोग अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं। इस दिन का मुख्य उद्देश्य मां के प्यार, त्याग और मेहनत का सम्मान करना है और उन्हें खुश करना है।



ये खबर भी पढ़ें... महाराणा प्रताप जयंती पर जानें साहस की मिसाल स्वाभिमान के प्रतीक की शोर्य गाथा



Mother's Day | कब से हुई मदर्स डे की शुरुआत | किसने की मदर्स डे की शुरुआत | मदर्स डे पर विशेष | मदर्स डे स्पेशल | Mother's Day Special | when did Mother's Day start | देश दुनिया न्यूज



Tags:
  • Mother's Day
  • when did Mother's Day start
  • मदर्स डे
  • कब से हुई मदर्स डे की शुरुआत
  • किसने की मदर्स डे की शुरुआत
  • मदर्स डे पर विशेष
  • मई
  • मदर्स डे स्पेशल
  • Mother's Day Special
  • देश दुनिया न्यूज