मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी संग मारपीट का आरोप, केस दर्ज

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी संग मारपीट का आरोप, केस दर्ज

BHOPAL. मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी के साथ मारपीट करने का केस दर्ज हुआ है। पत्नी का आरोप है कि विवेक ने कमरे में बंद कर पत्नी की पिटाई की है। उसके शरीर पर चोट के काफी निशान हैं। मामले की सूचना मिलते ही महिला के परिजन उसे साथ ले गए और उसके बाद दिल्ली के एक अस्पताल में महिला का चल रहा है। अब ये मामला सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

6 दिसंबर, 2023 को विवेक बिंद्रा ने की थी शादी

बता दें कि विवेक बिंद्रा यूट्यूबर के साथ - साथ एक बड़े बिजनेस मैन भी हैं। 6 दिसंबर, 2023 को उन्होंने यानिका से शादी की और 14 दिसंबर को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। डॉ विवेक बिंद्रा खुद को बिजनेस गुरू बताते हैं। उनके यूट्यूब पर कई चैनल हैं और वो लोगों को मार्केटिंग और बिजनेस के गुण सिखाते हैं।

नोएडा थाना सेक्टर 126 में केस दर्ज

जानकारी के मुताबिक यानिका के भाई ने विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में शिकायत दर्ज किया है। उसने बताया कि उसकी बहन की शादी 6 दिसंबर 2023 को ललित मानगर होटल में विवेक बिंद्रा से हुई थी। वो नोएडा में सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेंसी 4209 प्लेट सेक्टर 94 में रहते हैं।

यानिका के चेहरे पर मारपीट के निशान

विवेक के साले ने बताया कि 7 दिसंबर की बात है। करीब तीन बजे मेरे जीजा अपनी मां से बहस कर रहे थे। इस दौरान मेरी बहन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। तो जीजा विवेक ने मेरी बहन को कमरे में बंद कर गाली-गलौज शुरू कर दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई, जिसके निशान उसके पूरे शरीर पर हैं।

विवेक के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

वैभव क्वात्रा ने बताया कि उसकी बहन यानिका को काफी चोटें आई है। फिलहाल यानिका का इलाज कड़कड़डुमा दिल्ली स्थित कैलाश दीपक अस्पताल में चल रह है। ऐसे में भाई ने इस पर पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Motivational speaker Vivek Bindra संदीप माहेश्वरी विवेक बिंद्रा पर FIR दर्ज बिंद्रा पर पत्नी संग मारपीट का आरोप विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा Sandeep Maheshwari FIR registered against Vivek Bindra Bindra accused of assaulting his wife Vivek Bindra