राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का आज 10वां दिन, आगर-मालवा में प्रवेश करेंगे, यहां 3 दिन-2 रात रुकेंगे, 97 किमी चलेंगे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का आज 10वां दिन, आगर-मालवा में प्रवेश करेंगे, यहां 3 दिन-2 रात रुकेंगे, 97 किमी चलेंगे

BHOPAL. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज यानी 2 दिसंबर को 10वां दिन है। राहुल की ये यात्रा आगर मालवा जिले में एंट्री कर जाएगी। इस यात्रा में सबसे लंबी दूरी (97 किमी की) आगर जिले में ही तय करेगी यानी प्रदेश में कुल यात्रा की 25 प्रतिशत दूरी आगर जिले में रहेगी।। यहां यात्रा 3 दिन और दो रात रुकेगी। आगर से राहुल गांधी राजस्थान में प्रवेश कर जाएंगे। आगर में राहुल गांधी बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर और नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं। यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले में प्रवेश स्थल से लेकर अंतिम छोर तक फ्लैक्स, बैनर, पोस्टर लगाकर जगह-जगह स्वागत की तैयारी की है।






राहुल की मध्य प्रदेश में यात्रा की खास बातें



राहुल गांधी 23 नवंबर को बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में एंटर हुए थे। इस दौरान वे कभी संन्यासी का हाथ पकड़कर चलते नजर आए तो कभी बच्चों के साथ डांस करते दिखे। इंदौर में राहुल गांधी नए अंदाज में दिखे। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के बीच ही सड़क पर बुलेट दौड़ा दी। उनकी बुलेट के पीछे पूरी कांग्रेस दौड़ पड़ी। इंदौर के महू में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि RSS और बीजेपी के लोग पीछे से संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि सामने से ऐसा करने की उनमें हिम्मत नहीं है। ये डर, नफरत और हिंसा का माहौल पैदा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में कहा कि - मोहब्बत करने वाले किसी से नहीं डरते। डरने वाले कभी मोहब्बत नहीं करते



राहुल के साथ चलने वालों में ग्वालियर के रहने वाले बुजुर्ग दंपती भी हैं, जो खुद के खर्च पर पदयात्रा कर रहे हैं। पति-पत्नी सड़क पर अटैची खींचते हुए कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा में जुड़े। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले दंपती ग्वालियर में प्राइवेट कॉलेज चलाते हैं। दोनों सवा तीन महीने पहले बेंगलुरु अपने बच्चों से मिलने गए थे, वहां भारत जोड़ो का कार्यक्रम घोषित हो गया। इसके बाद ये कन्याकुमारी पहुंचे और अब तक पैदल भारत की यात्रा कर रहे हैं।



publive-image




Rahul Gandhi Controversy Rahul Bharat Jodo yatra राहुल भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी एमपी दौरा नौवां दिन भारत जोड़ो आंदोलन भारत जोड़ो यात्रा न्यूज Bharat Jodo Yatra News Bharat Jodo Andolan Rahul Gandhi MP Visit Day 10 राहुल गांधी विवाद