मध्य प्रदेश में कोल्ड डे का वार,आने वाले दिनों में भी भारी बारिश के आसार, छत्तीसगढ़ में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज

Pratibha Rana | Jan 05, 2024, 24:00 IST
Share
मध्य प्रदेश में कोल्ड डे का वार,आने वाले दिनों में भी भारी बारिश के आसार, छत्तीसगढ़ में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश में कोल्ड डे का वार,आने वाले दिनों में भी भारी बारिश के आसार, छत्तीसगढ़ में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज

पिछले दो दिनों से लगातार छाए बादलों और बूंदाबांदी से दिन के तापमान में गिरावट नजर आ रही है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने फिर आमद दे दी है। 4 जनवरी को ज्यादातर जिलों में दिनभर ठिठुरन रही।

BHOPAL/RAIPUR. मध्यप्रदेश में सर्दी नए साल के पहले सप्ताह में जोरदार रंग दिखा रही है। पिछले दो दिनों से लगातार छाए बादलों और बूंदाबांदी से दिन के तापमान में गिरावट नजर आ रही है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने फिर आमद दे दी है। 4 जनवरी को ज्यादातर जिलों में दिनभर ठिठुरन रही। कई जिलों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ गई है। प्रदेश में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में बूंदाबांदी के साथ बारिश होने की चेतावनी दी है। राजधानी में आने वाले दिनों में और ठंड भी देखने को मिल सकती है।

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल

भोपाल में लगातार कोहरे के बाद देर शाम जोरदार बारिश हुई। राजधानी भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 24 तक हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। इंदौर में आज न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रहेगा। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 25 तक रहने की संभावना है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 18 तक रहने की उम्मीद है। जबकि उज्जैन में न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रहेगा।

आज मौसम के ऐसा रहने की उम्मीद

यहां हो सकती है बारिश- भोपाल, शहडोल, उज्जैन, सागर, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, इंदौर, शाजापुर, आगर-मालवा,अशोकनगर और गुना।

यहां हल्के से मध्यम कोहरा- रीवा, मऊगंज, सतना जिलों में। यहां विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर तक रहने की उम्मीद।

यहां मध्यम से घना कोहरा- ग्वालियर, चंबल संभाग के साथ सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भोपाल, सीहोर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच जिले। यहां विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक रहने की संभावना।

सीजी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज

छत्तीसगढ़ में 7 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होने के आसार हैं। इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में 4 जनवरी को हवा की दिशा बदलने की वजह से ठंड थोड़ी कम रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक औज और कल मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। 7 जनवरी के बाद ही इसमें बदलाव आएगा। वहीं प्रदेश भर में नारायणपुर बुधवार को सबसे ठंडा रहा।

Tags:
  • weather forecast
  • आज का मौसम
  • Aaj Ka Mousam
  • MP weather
  • MP Tempertaure
  • MP rain alert
  • Chhattisgarh Weather News
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी मौसम
  • एमपी तापमान
  • मौसम न्यूज
  • मौसम रिपोर्ट
  • weather news
  • MP weather report
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि