मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत ठंड का आखिरी दौर, भोपाल में 31 तो दिल्ली में 29 डिग्री पहुंचा पारा, फरवरी के आखिर में गर्मी की दस्तक

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत ठंड का आखिरी दौर, भोपाल में 31 तो दिल्ली में 29 डिग्री पहुंचा पारा, फरवरी के आखिर में गर्मी की दस्तक

BHOPAL. मध्य प्रदेश में ठंड का आखिरी दौर चल रहा है। इसके बाद मौसम एकदम से बदलने लगेगा, क्योंकि हवा का रुख पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी हो जाएगा। इसकी शुरुआत हो जाएगी। भोपाल में 6 फरवरी को पारा 31 डिग्री से ज्यादा रहा। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के मुताबिक, हवा का रुख बदलना इस बात का संकेत है कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में मध्य प्रदेश में गर्मी दस्तक दे सकती है। यही नहीं, मार्च के आखिरी हफ्ते में लू के हालात बन जाएंगे। मध्य प्रदेश में तेज गर्मी अमूमन 15 मार्च से शुरू होती है, जो 10 जून तक जाती है। इसके बाद प्री-मॉनसून एक्टिविटीज शुरू हो जाती हैं। 



मप्र के कई इलाकों में चढ़ा पारा



खंडवा, खरगोन, राजगढ़ और दमोह में दिन का पारा 32 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि ज्यादातर शहरों में रात में तापमान 10 डिग्री से ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 9-10 फरवरी से मौसम फिर बदलेगा और तेज सर्दी दौर आएगा।



दिन में धूप चुभने लगी है। रात के पारे में भी इजाफा हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 29 से 32 डिग्री के बीच चल रहा है। दमोह, खजुराहो, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ में सबसे ज्यादा 32 डिग्री तापमान है। वहीं, मंडला, नौगांव, सागर, सतना, सीधी, उमरिया, भोपाल, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रतलाम में भी दिन में गर्मी का असर है।



दिल्ली में पारे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी



दिल्ली में फरवरी के पहले हफ्ते में तापमान ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2011 के बाद यह पहली बार है, जब राष्ट्रीय राजधानी में फरवरी के पहले हफ्ते में मैक्सिमम टेम्परेचर 29 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। दिल्ली में 6 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है और दो साल में फरवरी का सबसे ज्यादा तापमान है। वहीं, मिनिमम टेम्परेचर 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के लिए सामान्य है।



आमतौर पर दिल्ली में 6 फरवरी से 9 फरवरी तक एवरेज टेम्परेचर 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। 5 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2021 में 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


मध्य प्रदेश में मौसम weather news Weathesr Forecast मौसम न्यूज Temprature MP India Weather Updates MP weather मौसम का अनुमान एमपी भारत में तापमान मौसम अपडेट्स
Advertisment