पश्चिमी मध्य प्रदेश में टेम्परेचर 3-4 डिग्री कम हुआ, कल से पूरे प्रदेश का पारा गिरेगा, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
पश्चिमी मध्य प्रदेश में टेम्परेचर 3-4 डिग्री कम हुआ, कल से पूरे प्रदेश का पारा गिरेगा, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक

NEW DELHI/BHOPAL. मध्य प्रदेश में ठंड लौट आई है। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में 30 जनवरी को सर्द हवाओं (20 किमी प्रति घंटा) ने ठिठुरन बढ़ा दी। कई हिस्सों में बारिश हुई और ओले पड़े। अभी भी 15 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवा चल रही है। भोपाल के मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के मुताबिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 3-4 डिग्री तापमान कम हुआ है। कल यानी 1 फरवरी पूरे मध्य प्रदेश में टेम्परेचर डाउन होगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कम हो रहा है। हवाएं उत्तरी हो गई हैं, लिहाजा पहाड़ों से ठंडी हवा आ रही है। नॉर्थ मप्र (ग्वालियर क्षेत्र) में घना कोहरा देखा जा रहा है। इसके चलते सुबह विजिबिलिटी शून्य रही। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के बादल भी रहेंगे। 






दिल्ली में भी मौसम का बदलता रुख



दिल्ली-एनसीआर में मौसम रोज बदल रहा है। 31 जनवरी से मौसम फिर करवट लेगा, बारिश से राहत मिल सकती है। तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी होगी। दिनभर 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। दिल्ली एयरपोर्ट ने आज घने कोहरे को देखते हुए यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में घना कोहरा है।




— ANI (@ANI) January 31, 2023



वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के कारण 28 जनवरी सुबह शुरू हुई बारिश 30 जनवरी सुबह तक जारी रही। 24 घंटे में 20.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। 30 जनवरी को मैक्सिमम टेम्परेचर सामान्य से 3 डिग्री कम 18.9 डिग्री और मिनिमम टेम्परेचर 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 



पहाड़ों में बर्फबारी



शिमला के कई हिस्सों में जमकर बर्फ गिरी।




— ANI (@ANI) January 31, 2023




— ANI (@ANI) January 31, 2023



जम्मू-कश्मीर में भी सफेद चादर फैल गई।




— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2023


weather news वेदर न्यूज एमपी भारत में टेम्परेचर एमपी-भारत में मौसम का अनुमान मध्य प्रदेश में बारिश ठंड Temperature in MP India MP India Weather Forecast Cold-Rain in MP
Advertisment