मध्य प्रदेश में कल से बढ़ेगी ठंड, 16 से आधे एमपी में शीतलहर का दौर, पहाड़ों में सीजन की पहली बर्फबारी दिखा रही असर

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश में कल से बढ़ेगी ठंड, 16 से आधे एमपी में शीतलहर का दौर, पहाड़ों में सीजन की पहली बर्फबारी दिखा रही असर

NEW DELHI/BHOPAL. इस हफ्ते ठंड में राहत के बाद एक बार फिर तेज ठंड का दौर शुरू हो सकता है। भोपाल के मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के मुताबिक, भोपाल और इंदौर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कल से ठंड बढ़ सकती है। 16 जनवरी से ग्वालियर, चंबल, सागर, शहडोल, रीवा, जबलपुर संभाग यानी करीब आधे मध्य प्रदेश में शीतलहर चल सकती है। 





मौसम वैज्ञानिक शुक्ला ने ये भी बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) जाने की स्थिति में है। पहाड़ों में पहली बार सीजन की गजब की बर्फबारी हुई है। कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के पहाड़ों ही नहीं, मैदानी इलाकों जम्मू तक बर्फबारी हुई है। कई स्थानों पर बारिश भी हुई है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं देश के उत्तरी हिस्से और मध्य प्रदेश का तापमान गिराएंगी। को ठंडा करेंगी।







— ANI (@ANI) January 14, 2023





उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड





हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन शीत लहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में 14 जनवरी की सुबह भी बेहद सर्द है और लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। इस दौरान मिनिमम टेम्परेचर 4 डिग्री तक पहुंचेगा। जबकि दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री से भी कम तापमान पहुंच सकता है। दरअसल, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड की वापसी हो रही है। इससे दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटों में मौसम सर्द हो जाएगा।







— ANI (@ANI) January 14, 2023





मौसम विभाग की मानें, घने कोहरे व सर्दी का असर 14 जनवरी से ही देखने को मिलेगा, लेकिन हाड़ कंपा देने वाली ठंड 15 जनवरी से हो सकती है। मौसम विभाग ने 17,18 और 19 जनवरी के लिए घने कोहरे व शीतलहर का अनुमान जताया है। इस दौरान मिनिमम टेम्परेचर 3-5 डिग्री तक गिर जाएगा। 18 और 19 जनवरी को मिनिमम टेम्परेचर 4 या उससे कम रहने की उम्मीद है। 13 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर के कारण तापमान में इजाफा हुआ था, लेकिन अब इसका असर कम होगा। 



weather news वेदर न्यूज भारत एमपी में शीतलहर पहाड़ों में बर्फबारी एमपी भारत में वेदर अपडेट्स Cold Wave in India MP Snowfall in Mountains MP India Weather Updates