राहुल गांधी के साथ चल रहे सांसद संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा में तबीयत बिगड़ी थी, यात्रा रोकी गई

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
राहुल गांधी के साथ चल रहे सांसद संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा में तबीयत बिगड़ी थी, यात्रा रोकी गई

CHANDIGARH. पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह (76) का 14 जनवरी को निधन हो गया। वे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक बीमार पड़ गए थे। आनन फानन में उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया, यहां उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे, तभी उनकी धड़कनें तेज हो गई। इसके बाद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोका और उन्हें तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया। 







— ANI (@ANI) January 14, 2023





कौन है संतोख सिंह चौधरी?





संतोख सिंह चौधरी का जन्म 18 जून 1946 को पंजाब स्थित जालंधर के धालीवाल हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय मास्टर गुरबंता सिंह, माता का नाम संपूरण कौर है। परिवार में पत्नी करमजीत कौर, एक बेटा और एक बेटी है। संतोख सिंह जालंधर से सांसद हैं। 2014 में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने चुनाव जीता था। 14 अगस्त 2014 को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कल्याण संबंधी समिति के सदस्‍य बने थे। 1 सितंबर 2014 को सामाजिक न्याय व अधिकारिता संबंधी स्थायी समिति और शहरी विकास मंत्रालय, आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन परामर्शदात्री समितिके सदस्‍य बने थे। 2014 को जालंधर निर्वाचन क्षेत्र, पंजाब से एसएडी पार्टी के पवन कुमार टीनू को हराने के बाद वे 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे।  1987 से 1995 तक जिला कांग्रेस कमेटी, जालंधर (ग्रामीण) के अध्‍यक्ष रहे थे। 1978 से 1982 तक से वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पंजाब युवा कांग्रेस में रहे थे। 







— Om Birla (@ombirlakota) January 14, 2023





राहुल गांधी ने फिलहाल यात्रा रोकी





सांसद के निधन के बाद राहुल गांधी ने फिलहाल यात्रा रोक दी है। यह यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी, तभी यह घटना हो गई। 14 जनवरी को सुबह करीब 8.45 पर संतोख की तबीयत बिगड़ी थी। इस दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाई गई। लाडोवाल में कुछ कांग्रेसी समर्थकों ने राहुल गांधी के करीब जाने की कोशिश की तो पुलिस ने धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। दो दिन पहले पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग को राहुल गांधी की सिक्योरिटी ने धक्के मारे थे। वह किसी नेता को राहुल से मिलवाने ले जा रहे थे। 



Bharat Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा Punjab Congress MP Chaudhary Santokh Singh Congress MP passed away Congress MP from Jalandhar कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह कांग्रेस सांसद का निधन पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद