MP Weather News : बादल छाए रहेंगे , झारखंड में मंत्री गिरफ्तार , PM को गोली मारी

मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिन तक बादल छाए रहने का अनुमान है, पश्चिम बंगाल गवर्नर सीवी आनंद बोस के खिलाफ दिल्ली के एक होटल में यौन शोषण करने की शिकायत सहित बुधवार की प्रमुख खबरें....

author-image
Marut raj
New Update
MP Weather News West Bengal Governor Amit Shah द सूत्र
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

SBI ने ब्याज दर बढ़ाई

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI ) ने फिक्स्ड डिपॉजिट ( FD ) की ब्याज दरों में 1 फीसदी तक की बढ़ोतरी की ( SBI increased interest rates ) है।

14 लोगों को मिली नागरिकता

CAA के तहत केंद्र सरकार ने 14 लोगों को भारत की नागरिकता दी है। गृह मंत्रालय यानी  MHA ने इसके सर्टिफिकेट सौंप दिए हैं।

झारखंड में मंत्री गिरफ्तार

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को ED ने 7 घंटे की पूछताछ के बाद अरेस्ट किया है। उनके यहां से करोड़ों रुपए की नगदी जब्त की गई थी।

राज्यपाल पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का दूसरा केस

पश्चिम बंगाल गवर्नर सीवी आनंद बोस पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का दूसरा केस क्लासिकल डांसर ने दर्ज कराया है। दिल्ली के होटल में शोषण का आरोप लगाया गया है। 

केजरीवाल की जमानत पर सवाल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत को लेकर कहा है कि उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया है। 

पीएम को मारी गोली

यूरोपीय देश स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को  हमलावरों ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। उनकी हालत नाजुक है। 

MP के तीन श्रद्धालुओं की मौत

चारधाम यात्रा पर गए MP के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। CM मोहन यादव ने 4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा की है। MP Weather News

MP weather news Amit Shah केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीएम अरविंद केजरीवाल SBI increased interest rates पश्चिम बंगाल गवर्नर सीवी आनंद बोस