मुकेश अंबानी ने अपने राइट हैंड मनोज मोदी को गिफ्ट किया 22 मंजिला घर, जाने क्या है इस आलीशान मकान की खूबियां

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मुकेश अंबानी ने अपने राइट हैंड मनोज मोदी को गिफ्ट किया 22 मंजिला घर, जाने क्या है इस आलीशान मकान की खूबियां

MUMBAI. रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक मुकेश अंबानी ने अपने राइट हैंड मनोज मोदी को करोड़ों का तोहफा दिया है। ऐसा करके मुकेश ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनका सिर्फ कारोबार और बैंक बैलेंस ही बड़ा नहीं है बल्कि उनका दिल भी काफी बड़ा है। दरअसल मुकेश अंबानी ने अपने कर्मचारी मनोज को 1500 करोड़ का घर गिफ्ट किया है। 



बॉस हो तो ऐसा



दरअसल मुकेश ने मनोज मोदी को 22 मंजिला घर गिफ्ट में दिया है। अंबानी के राइट हैंड कहलाने वाले मनोज मोदी शुरुआत से लेकर अब तक कंपनी के साथ हैं। वह ना केवल रिलायंस के कर्मचारी है बल्कि मुकेश अंबानी के दोस्त भी हैं।



आलिशान मकान की खूबियां



इस आलिशान प्रॉपर्टी का नाम वृंदावन रखा गया है। मुंबई की प्रीम‍ियम लोकेशन नेपियन सी रोड पर बना है। नेपियन सी रोड एरिया में प्रोपर्टी की कीमत 45,100 रुपए से 70,600 रुपए प्रति वर्ग फुट है। बिल्डिंग 1.7 लाख वर्ग फुट में फैली हुई है, जिसमें हर मंजिल 8000 वर्ग फुट के एरिया को कवर करती है। 7 फ्लोर सिर्फ कार पार्किंग के लिए रिजर्व रखे गए हैं। कहा जा रहा है कि इस घर के लिए फर्नीचर को इटली से मंगाया गया है। प्रॉपर्टी की कीमत 1500 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस घर को तलाटी एंड पार्टनर्स एलएलपी ने डिजाइन किया है।



ये खबर भी पढ़िए....






मुकेश के भरोसेमंद कर्मचारी हैं मनोज मोदी



मनोज मोदी, अंबानी के सबसे करीबी कर्मचारी हैं। उन्हें मुकेश अंबानी का राइट हैंड भी कहा जाता है। वह सालों से मुकेश की कंपनी के लिए काम कर रहे है। मुकेश ही नहीं बल्कि उनके बच्चे आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी भी मनोज मोदी की कही हर बात मानते हैं। मनोज मौजूदा समय में रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो में डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं।


जानिए मकान की खूबियां मुकेश ने मनोज को गिफ्ट किया 22 मंजिला घर मुकेश अंबानी का राइट हैंड मनोज मोदी मुकेश अंबानी मुकेश अंबानी का कर्मचारी को तोहफा know the features of the house Mukesh Ambani Mukesh gifted 22 storey house to Manoj Mukesh Ambani right hand Manoj Modi Mukesh Ambani gift to employee