मुकेश अंबानी को 24 घंटे में फिर आया धमकीभरा दूसरा ईमेल, अब 20 नहीं 200 करोड़ दो, नहीं तो डेथ वारंट...
Pratibha Rana | Oct 29, 2023, 24:00 IST
मुकेश अंबानी को 24 घंटे में फिर आया धमकीभरा दूसरा ईमेल, अब 20 नहीं 200 करोड़ दो, नहीं तो डेथ वारंट...
देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी को 24 घंटे में जान से मारने की धमकी के दो ईमेल मिले हैं।
Mumbai. देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी को 24 घंटे में जान से मारने की धमकी के दो ईमेल मिले हैं। धमकी देने वाले सख्श ने ईमेल करके इस बार 200 करोड़ की मांग की है। इससे पहले उसने 20 करोड़ की मांग की थी। दूसरा ईमेल भी उसी अकाउंट से आया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। अंबानी को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
27 अक्टूबर : धमकी देकर कहा- 20 करोड़ दो, नहीं तो मार देंगे
एक शख्स ने 27 अक्टूबर को एक मेल किया था। मुकेश अंबानी की कंपनी के ईमेल आईडी पर भेजे गए ईमेल में लिखा था, 'IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in India'. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को की गई।
28 अक्टूबर : ईमेल का जवाब नहीं दिया, अब 200 करोड़ दो
ईमेल करने वाले सख्श ने एक ईमेल कर कहा कि अभी तक हमारे ईमेल का जवाब नहीं दिया है। इसलिए अब 200 करोड़ रुपये देने होंगे। ऐसा न किया तो ध्यान रहे कि डेथ वारंट पर सिग्नेचर हो चुके हैं। उसने ईमेल में लिखा “U have not responded to our email. Now the amount is 200 crore, otherwise the death warrant is signed”. इसके बाद पुलिस ने जांच को और तेज कर दिया है।
गामदेवी पुलिस ने दर्ज की थी FIR
दोनों ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत पर मुंबई की गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया था। धमकी भरे इस ई-मेल में ये भी लिखा था कि पैसे नहीं देने पर वो मुकेश अंबानी पर हमला करवा सकता है, क्योंकि उसके पास देश के अच्छे शूटर्स हैं।
2022 में भी मिली थी धमकी
इससे पहले पिछले साल अक्टूबर 2022 में भी दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक शख्स ने फोन किया था। उसने अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। तब कॉल करने वाले ने मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी का नाम लेकर उनकी जान लेने की भी धमकी दी थी। इसके साथ ही मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया को भी उड़ाने की धमकी दी थी। मामले में पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई।

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari