आपको पता है मुकेश अंबानी की कमाई, गौतम अडानी ने 2025 में कितना कमाया!

Aman Vaishnav | Dec 17, 2025, 11:35 IST
Share
mukesh-ambani-richest-gainer-2025-adani-mittal
mukesh-ambani-richest-gainer-2025-adani-mittal

2025 में मुकेश अंबानी भारतीय अरबपतियों में संपत्ति की कमाई के मामले में नंबर-1 रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में लगभग 27% के उछाल के कारण, उनकी संपत्ति में 15 अरब डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इस लिस्ट में गौतम अडानी तीसरे स्थान पर रहे।

साल 2025 में रिलायंस के शेयर बाजारमें जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इससे मुकेश अंबानी कमाई के मामले में नंबर-1 पायदान पर पहुंच चुके हैं। गौतम अडानी इस बार खिसककर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। रिलायंस चेयरमैन की संपत्ति में इस साल 1.3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का उछाल आया है, जिसने बाजार के बड़े-बड़े दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर अडानी तीसरे पर हैं, तो नंबर-2 पर कौन है? आइए जानते हैं उस अरबपति का नाम जिसने इस साल सबको हैरान कर दिया।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारीः अरबपति क्लब में किंग खान की एंट्री, नंबर वन पर मुकेश अंबानी बरकरार

रिलायंस इंडस्ट्रीज बना बेस्ट परफॉर्मिंग स्टॉक

Mukesh Ambani कीReliance Industries के शेयर इस साल जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। यह BSE सेंसेक्स का छठा सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाला स्टॉक बन गया है। जानकारों के मुताबिक, कंपनी में 'वैल्यू अनलॉकिंग' की वजह से बाजार का माहौल पॉजिटिव है। अब निवेशकों को उम्मीद है कि साल 2026 में रिलायंस जियो का IPO भी आ सकता है।

मुकेश अंबानी राजस्थान में खर्च करेंगे 58 हजार करोड़, जल्द शुरू करेंगे यह प्रोजेक्ट

2025 में सबसे अमीर कौन?

👉 रिलायंस के शेयर बढ़ने से मुकेश अंबानी साल 2025 में कमाई में सबसे आगे रहे।

👉 मुकेश अंबानी की नेटवर्थ इस साल 1.3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ गई है।

👉 स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल 11.7 अरब डॉलर कमाकर दूसरे सबसे बड़े लाभार्थी बने।

👉 संपत्ति में 6.52 अरब डॉलर की बढ़त के साथ अडानी इस बार तीसरे नंबर पर हैं।

👉 अडानी की कुछ कंपनियां मुनाफे में रहीं, तो कुछ के शेयर 35% तक गिर गए।

गौतम अडानी ने खरीदा 1000 करोड़ का जेट, इंटीरियर पर 35 करोड़ खर्च, जानिए क्या है खास

कमाई में ये अरबपति नंबर-2 पर

आमतौर पर Indian Billionaires की लिस्ट में दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति Gautam adani होते हैं। हालांकि साल 2025 की कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें, तो मुकेश अंबानी के बाद नंबर-2 पर गौतम अडानी नहीं हैं। इस साल अमीरों की रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

ब्लूमबर्ग के हिसाब से मुकेश अंबानी के बाद इस साल सबसे ज्यादा फायदा कमाने वाले भारतीय लक्ष्मी मित्तल बन गए हैं।

1ae0bdef2d0ec7b50366438b94082a26eaa3e072
1ae0bdef2d0ec7b50366438b94082a26eaa3e072

खास बातें:

  • कौन हैं लक्ष्मी मित्तल?: ये दुनिया की मशहूर स्टील और माइनिंग कंपनी 'आर्सेलर मित्तल' के मालिक हैं।
  • कितनी बढ़ी कमाई?: इस साल उनकी नेटवर्थ में लगभग 11.7 अरब डॉलर का भारी उछाल आया है।
  • कुल नेटवर्थ: अब उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 31.40 अरब डॉलर हो गई है।
गौतम अडानी का बड़ा ऐलान: 20 अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कूल खोलेंगे, देंगे दो हजार करोड़ रुपए

गौतम अडानी की कमाई

कमाई के मामले में साल 2025 में गौतम अडानी तीसरे नंबर पर रहे। इस साल उनकी संपत्ति 6.52 अरब डॉलर बढ़ी है। अब उनकी कुल नेटवर्थ 85.2 अरब डॉलर हो गई है। अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अडानी पावर और अडानी पोर्ट्स के शेयर 36% तक ऊपर गए।

हालांकि, कुछ दूसरी कंपनियों में उन्हें नुकसान भी झेलना पड़ा। ACC और NDTV जैसी कंपनियों के शेयर काफी नीचे गिर गए। इन शेयरों में 13 से 35% तक की गिरावट आई। इस मिले-जुले असर के कारण वह लक्ष्मी मित्तल से पीछे रह गए। इसके बावजूद, वह दुनिया के टॉप अमीरों में बने हुए हैं।

Tags:
  • Gautam adani
  • गौतम अडानी
  • शेयर बाजार
  • Mukesh Ambani
  • मुकेश अंबानी
  • अडानी ग्रुप
  • Reliance Industries
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • Indian Billionaires
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि