मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हुआ रोका, सेरेमनी की पहली फोटो हुई वायरल

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हुआ रोका, सेरेमनी की पहली फोटो हुई वायरल

MUMBAI. बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का रोका हो गया है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई हो गई है। अनंत अंबानी की रोका सेरेमनी राधिका मर्चेंट के साथ हुई है। रोके के बाद दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है। दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ये सेरेमनी राजस्थान स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हुई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधंगे। 




— Parimal Nathwani (@mpparimal) December 29, 2022



publive-image



जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे अनंत और राधिका



अनंत और राधिका सालों से एक दूसरे को जानते हैं। राधिका को अंबानी परिवार के हर फैमिली फंक्शन में देखा जाता है। अब बहुत जल्द राधिका अंबानी परिवार की छोटी बहू भी बन जाएंगी। हालाकि अनंत और राधिका की शादी कब होगी, अभी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।




— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 29, 2022



विरेन मर्चेंट की बेटी हैं राधिका मर्चेंट



publive-image



राधिका, विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। विरेन एनकोर हेल्थकेयर के CEO हैं। राधिका के पिता विरेन भारत के अमीर शख्सियतों में गिने जाते हैं। राधिका ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई में की। इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गईं। वहां उन्होंने पॉलिटिक्स और इकॉनोमिक्स की पढ़ाई की। ग्रैजुएशन पूरी करने के बाद 2017 में उन्होंने इसप्रावा टीम को एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर जॉइन किया। उन्हें रीडिंग, ट्रैकिंग और स्वीमिंग करना पसंद है।



ये खबर भी पढ़िए...



बेशर्म रंग में बदलेगा दीपिका पादुकोण की बिकिनी का रंग! सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को दी सलाह



राधिका दिखने में बेहद खूबसूरत, क्लासिकल डांसर हैं



राधिका दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। राधिका और अनंत बचपन से एक दूसरे को जानते हैं. राधिका और अनंत की 2018 में साथ में फोटो वायरल हुई थी। फोटो में दोनों मैचिंग ग्रीन आउटफिट में नजर आए थे।  राधिका एक ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर हैं। जून 2022 में अंबानी परिवार ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी होस्ट की थी। वहां बॉलीवुड के नामी सितारे पहुंचे थे। सेरेमनी से राधिका के क्लासिकल डांस करते हुए कई वीडियोज सामने आए थे। इन वीडियोज में जिसने भी राधिका का डांस देखा था, उसने राधिका की तारीफों के पुल बांधे थे।


Business tycoon Mukesh Ambani Mukesh Ambani son Anant Ambani roka Anant Ambani roka with Radhika Merchant first picture of ceremony Viral बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का रोका अनंत अंबानी का राधिका मर्चेंट संग हुआ रोका सेरेमनी की पहली तस्वीर आई सामने