Mumbai Hit and Run Case : हादसे से पहले दोस्तों के साथ पब गया था आरोपी, टक्कर के बाद गर्लफ्रेंड के घर छिपा
मुंबई में एक हिट एंड रन रन केस ( Mumbai Hit and Run Case ) में शिवसेना नेता के बेटे ने BMW से एक कपल के स्कूटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पुरुष घायल है। हादसे के बाद से आरोपी मिहिर शाह ( Mihir Shah ) फरार चल रहा है।
पुलिस ने 24 वर्षीय मिहिर के पिता को मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा हादसे के वक्त मिहिर की साइड वाली सीट पर ड्राइवर बैठा हुआ था। पुलिस ने ड्राइवर राजऋषि को भी गिरफ्तार किया है।
छिपने के लिए गर्लफ्रेंड के घर गया
हादसे के बाद आरोपी मिहिर शाह ने अपनी कार बांद्रा ईस्ट के कला नगर में छोड़ दी। यहां से उसके ऑटो-रिक्शा करके भागने की खबर है।
जानकारी के अनुसार फरार होने से पहले मिहिर अपनी गर्लफ्रेंड के घर गया था। घटना के बाद छिपने के इरादे से वह यहां पहुंचा था। अब इस मामले में पुलिस मिहिर की गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ कर रही है।
ये खबर भी पढ़िए...
सेठ को खिलाया खाना और ढाई करोड़ का हीरा पार, फिर आधार...
घटना से पहले दोस्तों के साथ गया था पब
मुंबई हिट एंड रेस केस में मिहिर शाह के हादसे से पहले पब जाने की भी बात सामने आई है। वह अपने दोस्तों के साथ पब गया हुआ था। पुलिस ने इस पब के मालिक से भई पूछताछ की है।
हालांकि पब के मालिक का कहना है कि मिहिर ने वहां शराब नहीं पी थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसे के वक्त मिहिर शाह नशे में था या नहीं।
ये खबर भी पढ़िए...
ये खबर भी पढ़िए...
कार की टक्कर से बाइक सवार 4 लोगों की मौत