'उम्मीद है शमी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया होगा?', दिल्ली पुलिस के सवाल पर मुंबई पुलिस का मजेदार जवाब

The Sootr | Nov 16, 2023, 24:00 IST
Share
'उम्मीद है शमी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया होगा?', दिल्ली पुलिस के सवाल पर मुंबई पुलिस का मजेदार जवाब
'उम्मीद है शमी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया होगा?', दिल्ली पुलिस के सवाल पर मुंबई पुलिस का मजेदार जवाब

टीम इंडिया विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया और चौथी बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई।

NEW DELHI. विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया की इस जीत में मोहम्मद शमी की खास भूमिका रही। उन्होंने न्यूजीलैंड के 7 विकेट लिए। इस पर दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच हास्य बाण भी चले।

भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजालैंड को 70 रनों से हराया

टीम इंडिया विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया और चौथी बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले टीम 1983, 2003, 2011 के फाइनल में पहुंच चुकी है। भारत की जीत के हीरो मोहम्मद शमी रहे। उन्होंने सात विकेट झटके और न्यूजीलैंड को हारने पर मजबूर कर दिया। अब उनके प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच एक हंसी मजाक वाली बहस हुई है। दोनों ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक दूसरे को लेकर ट्वीट किए और यह खूब वायरल हो रहा है।

दिल्ली-मुंबई पुलिस ने मोहम्मद शमी के लिए किया मजेदार ट्वीट

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ट्वीट में लिखा, 'मुंबई पुलिस से उम्मीद है कि वह मोहम्मद शमी के खिलाफ आज रात न्यूजीलैंड की टीम पर घातक हमले के लिए कोई मामला दर्ज नहीं करेगी। मुंबई पुलिस ने इसका जवाब भी दिया। उन्होंने भी मजाकिया अंदाज में लिखा- आप (दिल्ली पुलिस) भी असंख्य दिल चुराने के गंभीर आरोप और कुछ सह-आरोपियों को सूचीबद्ध करने से चूक गए। इसके साथ मुंबई पुलिस ने यह भी लिखा- प्रिय लोगों, दोनों विभाग आईपीसी की धाराओं को अच्छी तरह से जानते हैं और आपकी बेहतरीन हास्य की समझ पर भरोसा करते हैं।

दिल्ली-मुंबई पुलिस के संबंध अच्छे

दोनों पुलिस बलों के बीच यह मजेदार ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो गया है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि दोनों पुलिस बलों ने एक-दूसरे पर मजेदार अंदाज में तंज कसके लोगों को खूब हंसाया है। इस ट्वीट ने यह भी दिखाया कि दोनों पुलिस बलों के बीच संबंध अच्छे हैं। दोनों बल एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के साथ मजाक करने से नहीं डरते।

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट गंवाकर 397 रन बनाए। विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मैच 70 रन से अपने नाम किया। भारत के लिए रोहित शर्मा ने 29 गेंद में 47 रन, शुभमन गिल ने 66 गेंद मे 80 रन, विराट कोहली ने 113 गेंद में 117 रन, श्रेयस अय्यर 70 गेंद में 105 रन बनाए। जवाब में डेरिल मिचेल का शतक व्यर्थ गया। वह 119 गेंद में 134 रन बना सके। वहीं, विलियम्सन ने 69 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 41 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने सात विकेट लिए।

Tags:
  • Mohammed Shami
  • मोहम्मद शमी
  • World Cup Semi-Final 2023
  • Mumbai Police's reply
  • Delhi-Mumbai Police tweeted for Shami
  • विश्व कप सेमीफाइनल 2023
  • मुंबई पुलिस का जवाब
  • दिल्ली-मुंबई पुलिस ने शमी के लिए किया ट्वीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती