मेरी मां की आखिरी निशानी स्कूटी लौटा दो, नई गाड़ी खरीद दूंगा
Sandeep Kumar | Oct 16, 2024, 18:57 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-16T190106.339
स्कूटी चोरी होने से एक युवक इस कदर परेशान हुआ कि उसने सोशल मीडिया के जरिए भावनात्मक अपील कर डाली। युवक ने कहा है कि मेरी मां की आखिरी निशानी के तौर पर मौजूद स्कूटी लौटा दो। मैं आपको एक नई गाड़ी खरीदकर दे दूंगा
मां का दिया हुआ स्कूटी चोरी होने पर एक शख्स इस कदर दुखी हुआ कि उसने सोशल मीडिया के जरिए चोर से अपील कर डाली। शख्स ने कहा कि मेरी मां की आखिरी याद लौटा दो, मैं आपको एक नई गाड़ी खरीदकर दूंगा, लेकिन मेरी मां का स्कूटर वापस कर दो। दरअसल ये पूरा मामला महाराष्ट्र के पुणे में दशहरे के दिन का है। यहां पर एक शख्स की स्कूटी चोरी हो गई। इस घटना से दुखी होकर शख्स ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक अपील की है। शख्स ने कहा कि मेरी मां की याद लौटा दो।
पीड़ित शख्स अभय चौगुले की काली एक्टिवा कोथरुड में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास से चोरी हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने आस-पास के इलाकों में इसकी खोज की। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अभय के लिए यह स्कूटी सिर्फ एक वाहन नहीं है, बल्कि उनकी मां की याद का प्रतीक है। तीन महीने पहले उनकी मां का कैंसर से निधन हो गया था। अभय ने बताया कि उनकी मां ने स्कूटी मेहनत से खरीदी थी। इस स्कूटी के जरिए उन्हें अपनी मां के प्यार और संघर्ष की याद आती है।
पीड़ित युवक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी भावनाओं को साझा किया। एक साइन बोर्ड पर लिखा, दशहरे पर मेरी काली एक्टिवा चोरी हो गई। कृपया इसे खोजने में मेरी मदद करें। दूसरे बोर्ड पर उन्होंने सीधे चोर को संबोधित करते हुए लिखा, मेरी एक्टिवा चुराने वाले चोर से विनम्र निवेदन है, मेरी मां ने बहुत मेहनत के बाद इसे खरीदा था। यह उनकी आखिरी याद है, कृपया इसे वापस कर दें। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच भावनात्मक मूल्य और संघर्षों की याद दिला रही है।
अभय के लिए स्कूटी मां की याद का प्रतीक
इंस्टाग्राम के जरिए अपील
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar