नगालैंड में नेफ्यू रियो 5वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कोनराड संगमा दूसरी बार CM बने, कार्यक्रम में मोदी मौजूद रहे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
नगालैंड में नेफ्यू रियो 5वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कोनराड संगमा दूसरी बार CM बने, कार्यक्रम में मोदी मौजूद रहे

SHILONG/KOHIMA. नगालैंड और मेघालय में 7 मार्च नई सरकारों के मुख्यमंत्रियों ने शपथ ली। मेघालय में कोनराड संगमा ने दोबारा सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली। वहीं, नगालैंड में नेफ्यू रियो ने पांचवीं बार शपथ लेंगे। दोनों राज्यों में शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे।



मेघालय में फिर संगमा सरकार



मेघालय में NPP, UDP, BJP और HSPDP गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। कोनराड संगमा ने राज्यपाल को 32 विधायकों का समर्थन पत्र सौंप दिया है। NPP के राष्ट्रीय अध्यक्ष संगमा ने 6 मार्च को कहा कि नए गठबंधन को 'मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस 2.0' कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य की कैबिनेट में NPP को 8 सीटें, UDP को 2 सीटें और एक-एक सीट BJP और HSPDP को दी जाएंगी। मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा की 59 सीट पर वोटिंग हुई थी। 2 मार्च को चुनाव के परिणाम घोषित हुए, जिनमें NPP 26 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं, UDP ने 11 सीट पर जीत हासिल की। कांग्रेस और TMC के खाते में पांच-पांच सीटें आईं। वहीं, BJP ने दो सीट पर जीत दर्ज की।



नगालैंड में नेफ्यू रियो पांचवीं बार शपथ लेंगे



नगालैंड में फिर NDPP-BJP गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। राज्य में नेफ्यू रियो पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्य की 60 सीटों वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों में NDPP-BJP ने 37 सीटें जीती थीं, जिनमें से NDPP ने 25 और BJP ने 12 सीट हासिल की थीं। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 7 सीट, NPF ने 5 और नगा पीपुल्स फ्रंट, लोक जनशक्ति पार्टी और RPI ने 2-2 सीट जीती थीं।



नगालैंड में 85.90% रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी



नगालैंड के 16 जिलों की 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को 85.90% वोटिंग हुई। यह पिछले साल से 10% ज्यादा है। 2018 में यहां 75% वोटिंग हुई थी। यहां 10 फरवरी को अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कैंडिडेट खेकाशे सुमी ने नामांकन वापस ले लिया था, जिसके बाद बीजेपी कैंडिडेट कजेतो किनिमी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। NDPP 2017 में अस्तित्व में आई थी। NDPP ने तब 18 और बीजेपी ने 12 सीटें जीती थीं। दोनों दलों ने चुनाव से पहले गठबंधन किया था। सरकार में NDPP, BJP, NPP और JDU शामिल हैं।


नगालैंड मेघालय त्रिपुरा बीजेपी जीत नगालैंड मैघालय शपथ ग्रहण नगालैंड मेघालय नया सीएम PM Modi North East Policy Nagaland Meghalaya Tripura BJP Win Nagaland Meghalaya Oath Ceremony Nagaland Meghalaya New CM पीएम मोदी नॉर्थईस्ट पॉलिसी
Advertisment