NEET UG 2026: 21 जून को होगी नीट यूजी की री एग्जाम, परीक्षा में मिलेंगे 15 मिनट एक्स्ट्रा

Kaushiki | May 15, 2026, 09:49 IST
Share
neet ug 2026
neet ug 2026

मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 की री-एग्जाम की तारीख तय कर दी है। अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित होगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • नीट यूजी 2026 की परीक्षा अब दोबारा 21 जून को होगी।
  • पेपर लीक की शिकायतों के बाद पिछला एग्जाम रद्द हुआ था।
  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर 2 घंटे लंबी बैठक चली।
  • सीबीआई ने इस मामले में 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया।
  • एनटीए ने आधिकारिक ट्वीट कर परीक्षा की नई तारीख बताई है।
42ae1ba4-7cc
42ae1ba4-7cc

नीट री-एग्जाम 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 की नई तारीख तय कर दी है। अब यह एग्जाम रविवार, 21 जून को होगा। NEET पेपर लीक मामले के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर गुरुवार को हाईलेवल बैठक हुई। यह मीटिंग दो दिन पहले परीक्षा रद्द होने के बाद आयोजित की गई थी, जिसमें दोबारा एग्जाम कराने पर चर्चा हुई। बता दें कि, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि परीक्षा का समय 15 मिनट बढ़ेगा।

बैठक में हायर एजुकेशन सेक्रेटरी विनीत जोशी, स्कूल एजुकेशन सेक्रेटरी संजय कुमार, NTA डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह, CBSE चेयरपर्सन राहुल सिंह और KVS-NVS के अधिकारी शामिल हुए।

इस बीच NEET पेपर लीक के विरोध में अहमदाबाद में NSUI कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री को काले झंडे दिखाए और काफिला रोकने की कोशिश की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

एमपी के 1.20 लाख छात्रों के लिए खुशखबरी

मध्यप्रदेश के मेडिकल उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी रिलीफ वाली खबर आई है। पेपर लीक के कारण रद्द हुई NEET-UG 2026 की परीक्षा अब 21 जून 2026 को फिर से आयोजित होगी। इस फैसले से अकेले एमपी के करीब 1.20 लाख छात्रों को अपने डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने का दूसरा मौका मिला है।

बता दें कि परीक्षा रद्द होने से प्रदेश के इंदौर, भोपाल और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों के छात्रों और अभिभावकों में काफी निराशा थी। कांग्रेस की महिला विंग ने भी छात्रों के भविष्य के समर्थन में कड़ा विरोध दर्ज कराया था। अब सीबीआई (CBI) की जांच के बीच नई डेडलाइन मिलने से स्टूडेंट्स अपनी स्ट्रेटेजी को दोबारा ट्रैक पर ला सकते हैं। 21 जून की तारीख एमपी के छात्रों के लिए मेहनत सफल करने का सुनहरा अवसर है।

शिक्षा मंत्री के घर हुई हाई लेवल मीटिंग

बता दें कि, नई तारीख का फैसला अचानक नहीं लिया गया। इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के घर बड़ी बैठक हुई। यह बैठक लगातार 2 घंटे तक चलती रही।

इसमें विनीत जोशी और अभिषेक सिंह जैसे बड़े अधिकारी मौजूद थे। बैठक में भविष्य में पेपर लीक रोकने पर चर्चा हुई। इसी मंथन के बाद 21 जून की तारीख तय की गई।

सीबीआई ने की बड़ी कार्रवाई

नीट पेपर लीक (नीट यूजी 2026 परीक्षा) मामले में सीबीआई भी पूरी तरह सक्रिय है। सीबीआई ने अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। टीम अब एनटीए के अंदरूनी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। सरकार का मकसद पेपर लीक माफिया का जड़ से अंत करना है।

neet 2026
neet 2026

अफवाहों से बचने की सलाह

एनटीए ने एक खास अपील भी जारी की है। एजेंसी ने छात्रों और माता-पिता को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि केवल आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैल रही गलत खबरों से दूर रहना जरूरी है। 21 जून का दिन नीट के लिए फाइनल कर दिया गया है।

  • आधिकारिक वेबसाइ:
    सोशल मीडिया पर चल रही बिना सिर-पैर की खबरों पर भरोसा न करें। केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in/ को ही सच मानें।
  • पढ़ाई का शेड्यूल फिर से बनाएं:
    परीक्षा रद्द होने को एक अवसर की तरह देखें। जो टॉपिक आपके कमजोर रह गए थे, उन्हें अब अच्छे से तैयार करें।
  • पुराना डेटा संभाल कर रखें:
    अपना पुराना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और रजिस्ट्रेशन स्लिप सुरक्षित रखें। नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इनकी जरूरत पड़ेगी।
  • मेंटल हेल्थ का रखें खास ख्याल:
    परीक्षा रद्द होने से तनाव होना स्वाभाविक है। माता-पिता बच्चों से बात करें और उन्हें भरोसा दें कि यह सिर्फ एक परीक्षा है।
  • रिवीजन पर दें ज्यादा जोर:
    अब नया पढ़ने के बजाय जो पढ़ चुके हैं, उसका बार-बार रिवीजन करें। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और गलतियां कम होंगी।
  • वेबसाइट को रेगुलर चेक करें:
    दिन में कम से कम एक बार एनटीए (NTA) के पोर्टल पर अपडेट देखें। ताकि नई तारीखों और नियमों की जानकारी तुरंत मिल सके।
  • मॉक टेस्ट देना बंद न करें:
    अपनी तैयारी की लय को बनाए रखने के लिए घर पर ही मॉक टेस्ट देते रहें। इससे आपकी स्पीड और सटीकता बनी रहेगी।
ये खबरें भी पढ़ें....

यह कोई बड़ी बात नहीं, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, NEET-UG 2026 निरस्त होने पर बोले मंत्री दिलावर

NEET पेपर लीक: मास्टरमाइंड भाइयों के बेटों ने बनाई थी खरीदारों की लिस्ट, वसूले करोड़ों रुपए

द सूत्र एक्सप्लेनर: क्यों बार-बार लीक होता है NEET का पेपर, क्या JEE है अधिक सुरक्षित?

NEET UG 2026 Cancel: नीट पेपर लीक मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम से खरीदा पेपर

Tags:
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • NEET
  • एनटीए
  • नीट पेपर लीक
  • NEET UG 2026
  • neet ug 2026
  • नीट यूजी 2026 परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती