NEET UG Exam Result 2024: SC का फैसला - काउंसलिंग पर रोक नहीं
Aparajita Priyadarshini | Published:
ािूाै
नीट का मामला दिनोदिन गरमाता जा रहा है। हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लगातार नीट री एग्जाम 2024 के लिए PIL लगाई जा रही हैं। NEET Grace Marks पर भी काफी याचिका लगी हैं। इस बीच Supreme Court ने बड़ा फैसला लिया है।
नीट (NEET) यूजी 2024 की परीक्षा के रिजल्ट को लेकर विवाद जारी है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान परिणामों के आधार पर होने वाली काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
याचिकाकर्ता ने दलील दी कि पूरे मामले में पारदर्शिता नहीं बरती गई और हम इसको लेकर जवाब चाहते हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि हम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से नोटिस जारी कर जवाब मांगते हैं और मामले की अगली सुनवाई जवाब आने के बाद 8 जुलाई को करेंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 4 जून को नीट यूजी-2024 परीक्षा के परिणाम जारी किए थे और इसमें 67 छात्र टॉपर हैं। इसको लेकर छात्रों ने आरोप लगाया है कि रिजल्ट में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी और अनियमितता हुई है। छात्रों ने इसके अलावा कहा कि पहले नंबर के 7 छात्र तो हरियाणा के एक ही सेंटर से आते हैं। मामले को लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल भी केंद्र सरकार को घेर रहे हैं।
NTA की तरफ से जारी किए गए रिजल्ट में 67 कैंडिडेट्स ने 720 में से 720 मार्क्स पाए। एक साथ इतने कैंडिडेट्स के 100 फीसदी नंबर देखने के बाद सोशल मीडिया पर परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सवाल खड़े किए जाने लगे। कहा गया कि रिजल्ट में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। ये भी दावा किया गया कि एग्जाम में इतनी हाई कट ऑफ इससे पहले कभी नहीं आई।
NEET UG परीक्षा को लेकर एक ही सेंटर से कई टॉपर्स होने का दावा भी किया जा रहा है। दावा है कि परीक्षा के टॉप 100 स्टूडेंट्स की लिस्ट में 8 स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिनका सेंटर एक ही था। इसमें से 6 स्टूडेंट्स की रैंक 1 आई है। वहीं बाकी दो स्टूडेंट्स की 68वीं और 69वीं रैंक आई है। X पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में बताया गया है कि सीरियल नंबर 62 से 69 तक सभी स्टूडेंट एक ही सेंटर के हैं। इनके रोल नंबर 2307010xxx से हैं। यानी शुरुआत के 7 डिजिट एक जैसे हैं। दावा है कि ये सी एक ही सेंटर के स्टूडेंट्स हैं। एक दावा ये भी है कि इन स्टूडेंट्स में से 7 के नाम के आगे उनका सरनेम नहीं लिखा हुआ है। जबकि बाकियों के साथ ऐसा नहीं है।
NEET परीक्षा के रिजल्ट जारी किए जाने की टाइमिंग को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। NTA पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि रिजल्ट ऑफिशियल डेट से पहले कैसे रिलीज कर दिया गया? जबकि NTA ने 14 जून को ऑफिशियली रिजल्ट जारी करने की बात कही थी। इन सब के अलावा एग्जाम को लेकर कई और दावे किए जा रहे हैं।

छात्रों ने क्या आरोप लगाया है?

क्या दावे किए जा रहे हैं, आइए समझते हैं
NTA की तरफ से जारी किए गए रिजल्ट में 67 कैंडिडेट्स ने 720 में से 720 मार्क्स पाए। एक साथ इतने कैंडिडेट्स के 100 फीसदी नंबर देखने के बाद सोशल मीडिया पर परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सवाल खड़े किए जाने लगे। कहा गया कि रिजल्ट में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। ये भी दावा किया गया कि एग्जाम में इतनी हाई कट ऑफ इससे पहले कभी नहीं आई।
एक ही सेंटर से कई टॉपर्स होने का दावा
NEET UG परीक्षा को लेकर एक ही सेंटर से कई टॉपर्स होने का दावा भी किया जा रहा है। दावा है कि परीक्षा के टॉप 100 स्टूडेंट्स की लिस्ट में 8 स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिनका सेंटर एक ही था। इसमें से 6 स्टूडेंट्स की रैंक 1 आई है। वहीं बाकी दो स्टूडेंट्स की 68वीं और 69वीं रैंक आई है। X पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में बताया गया है कि सीरियल नंबर 62 से 69 तक सभी स्टूडेंट एक ही सेंटर के हैं। इनके रोल नंबर 2307010xxx से हैं। यानी शुरुआत के 7 डिजिट एक जैसे हैं। दावा है कि ये सी एक ही सेंटर के स्टूडेंट्स हैं। एक दावा ये भी है कि इन स्टूडेंट्स में से 7 के नाम के आगे उनका सरनेम नहीं लिखा हुआ है। जबकि बाकियों के साथ ऐसा नहीं है।
रिजल्ट ऑफिशियल डेट से पहले कैसे रिलीज कर दिया गया
NEET परीक्षा के रिजल्ट जारी किए जाने की टाइमिंग को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। NTA पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि रिजल्ट ऑफिशियल डेट से पहले कैसे रिलीज कर दिया गया? जबकि NTA ने 14 जून को ऑफिशियली रिजल्ट जारी करने की बात कही थी। इन सब के अलावा एग्जाम को लेकर कई और दावे किए जा रहे हैं।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari