नेपाल में कौन बनेगा PM: लाइट मैन' या पहली महिला चीफ जस्टिस, किसकी होगी कुर्सी

Aman Vaishnav | Sept 11, 2025, 22:15 IST
नेपाल में सोशल मीडिया बैन और राजनीतिक अस्थिरता के कारण हिंसा भड़क उठी, जिसके बाद प्रधानमंत्री ओली ने इस्तीफा दे दिया। अब देश में अंतरिम पीएम को लेकर असमंजस है, जिसमें पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की और 'लाइट मैन' कुलमान घीसिंग का नाम सामने आ रहा है।
1 9 नेपाल विद्रोह-हिंसा
Aman vaishnav (28)

नेपाल में सोशल मीडिया बैन होने के कारण हजारों लोगों के सड़कों पर उतरने के बाद हिंसा भड़क गई (Gen Z आंदोलन नेपाल) जिसके बाद राजधानी काठमांडू में कर्फ्यू लगाना पड़ा और सेना को पूरे देश में तैनात किया गया।

2 9 प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा
Aman vaishnav (29)

नेपाल में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों और भारी राजनीतिक दबाव के (Nepal Gen-Z Protest ) चलते प्रधानमंत्री ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 9 पीएम पर असमंजस
Aman vaishnav (30)

नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री को लेकर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। पहले पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की का नाम सामने आया, फिर 'लाइट मैन' कहे जाने वाले कुलमान घीसिंग के नाम पर भी चर्चा हुई।

4 9 सुशीला कार्की
Aman vaishnav (31)

सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश थीं, और वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने सख्त रुख के लिए जानी जाती हैं, जिसके कारण उन्हें अंतरिम प्रधानमंत्री पद का एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

5 9 सुशीला कार्की की शिक्षा
Aman vaishnav (32)

सुशीला कार्की ने भारत के प्रसिद्ध बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की है।

6 9 न्यायपालिका की स्वतंत्रता की लड़ाई
Aman vaishnav (33)

सत्ता के दबाव के बावजूद वह न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए खड़ी रहीं, जिसके कारण उन्हें जनता का समर्थन भी मिला।

7 9 कुलमान घीसिंग
Aman vaishnav (35)

कुलमान घीसिंग का जन्म 1970 में नेपाल के रोल्पा जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई नेपाल में ही की, जिसके बाद उन्होंने भारत के एनआईटी कुरुक्षेत्र से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया।

8 9 बिजली संकट खत्म किया
Aman vaishnav (36)

कुलमान घीसिंग को नेपाल में बिजली कटौती की समस्या को खत्म करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी को घाटे से बाहर निकालकर मुनाफे में ला दिया।

9 9 भ्रष्टाचार विरोधी
Aman vaishnav (34)

उन्होंने कई उद्योगपतियों का बिजली बिल माफ करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। इस कदम ने उन्हें युवाओं के बीच लोकप्रिय बना दिया।