वयोवृद्ध बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, अपोलो हॉस्पिटल में किया भर्ती
Vikram Jain | Aug 06, 2024, 17:34 IST
New Delhi BJP leader Lal Krishna Advani health deteriorated
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मंगलवार सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
NEW DELHI. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की अचानक तबियत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट किया गया है। लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर है, और उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।
लालकृष्ण आडवाणी को इंद्रप्रस्थ स्थित अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है, डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
बता दें कि 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था, और वहां रातभर रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
बता दें कि वयोवृद्ध बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी 2002 से 2004 तक देश के उपप्रधानमंत्री रहे हैं। वे 1998 से 2004 के बीच एनडीए सरकार में गृहमंत्री भी रहे थे। वे बीजेपी के फाउंडर मेंबर्स में शामिल हैं। आडवाणी को 31 मार्च को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया था। इस मौके पर पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे। इससे पहले साल 2015 में उन्हें देश के दूसरे सबसे नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी लालकृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। 7 जून को पीएम मोदी ने आडवाणी को गुलदस्ता भेंट किया था।
लालकृष्ण आडवाणी को इंद्रप्रस्थ स्थित अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है, डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर रहे हैं आडवानी
देश के उपप्रधानमंत्री रहे हैं आडवाणी
2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी लालकृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। 7 जून को पीएम मोदी ने आडवाणी को गुलदस्ता भेंट किया था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA