राम मंदिर की नई तस्वीरें आई सामने, अयोध्या श्रीराम मंदिर के आचार्य बनेंगे मोहित पांडे, 22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
राम मंदिर की नई तस्वीरें आई सामने, अयोध्या श्रीराम मंदिर के आचार्य बनेंगे मोहित पांडे, 22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

AYODHYA. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार को निर्माणाधीन राम मंदिर की फोटो और वीडियो जारी किया है। ट्रस्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विजय महामंत्र श्रीराम जय राम जय जय राम के साथ राम मंदिर के अंदर भाग में काम करते कारीगरों का वीडियो डाला है। इसके अलावा मंदिर के बाहरी भाग की चार फोटो एक्स पर अपलोड की है।

प्रतिमाएं 90 प्रतिशत तक बनकर तैयार

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम के पांच वर्षीय बाल रूप की पत्थर की चार फाट तीन इंच की खड़ी प्रतिमा का निर्माण अयोध्या के तीन स्थानों पर किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अभी तक ये प्रतिमाएं 90 प्रतिशत तक बनकर तैयार हो चुकी हैं। वहीं गर्भ गृह पूरी तरह बनकर तैयार हैं। वर्तमान में प्रथम तल का निर्माण कार्य जारी है।

मृगशिरा नक्षत्र में होगा रामलला का मृगशिरा नक्षत्र

22 जनवरी 2024 को दिन के साढ़े 12 बजे अयोध्या में बनकर तैयार नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। अयोध्या में राम मंदिर की मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा का कामकाज संभाल रहे पंडित का कहना है कि राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मृगशिरा नक्षत्र का दिन चुना गया है।

मोहित पांडे बनेंगे अयोध्या राम मंदिर के पुजारी

बता दें कि देशभर से करीब 3000 विद्यार्थियों और पुजारियों का राम मंदिर में सेवा करने के लिए इंटरव्यू हुआ था। इसके बाद 50 लोगों का चयन राम मंदिर के पुजारी के रूप में हुआ है। इसमें मोहित पांडेय मुख्य आचार्य के रूप में शामिल हैं। ये गाजियाबाद स्थित श्री दूधेश्वरनाथ मठ के विद्यार्थी हैं। जानकारी के मुताबिक वेद विद्यापीठ के नियम काफी कठोर हैं। इसके बाद इन्होंने वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय जाकर भी अध्ययन किया है। इन विद्यालयों में सारे धर्मग्रंथों का अध्ययन बेहद कड़े नियम से होता है जिसमें सुबह चार बजे जागने से लेकर रात दस बजे तक सबकुछ समयसारिणी के हिसाब से सम्पन्न होता है। गौरतलब है कि राम मंदिर में भी चयन साक्षात्कार से गुजरने के बाद किया गया है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा Ayodhya Ram Temple 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा राम मंदिर तैयारी Ram Lalla's life consecration on 22nd January. Ram Lalla's life consecration Ram temple preparation अयोध्या राम मंदिर